हिमाचल पर्यटन: मनाली, बंजार-जिभी में सैलानियों का सैलाब, सड़कों पर जाम; पर्यटन कारोबारियों के खिले चेहरे
कुल्लू-मनाली और आसपास की पर्यटन घाटियों में वीकेंड पर सैलानियों की भारी आमद देखने को मिली। पर्यटकों की संख्या बढ़ने से मनाली, मणिकर्ण-जरी, बंजार-जिभी और तीर्थन घाटी की ओर जाने वाली सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ गया। कई स्थानों पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से जाम की स्थिति बनी रही।
मनाली समेत आसपास के पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने से होटल और होम स्टे कारोबार में भी रौनक देखने को मिली। रेस्तरां, दुकानदारों और पर्यटन से जुड़े अन्य कारोबारियों के लिए भी बढ़ी पर्यटक आवाजाही राहत लेकर आई।
वीकेंड की भीड़ को आगामी विंटर पर्यटन सीजन से पहले कारोबार के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। पर्यटन कारोबारियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से होटल, परिवहन, खान-पान और स्थानीय बाजार से जुड़े कारोबार को और गति मिलेगी।
हालांकि, पर्यटकों की बढ़ती संख्या के साथ प्रमुख पर्यटन मार्गों पर यातायात प्रबंधन की चुनौती भी बढ़ गई है। मनाली और अन्य पर्यटन घाटियों में जाम के कारण यात्रियों को कुछ स्थानों पर परेशानी का सामना करना पड़ा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)