राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रचार विभाग कादीपुर ने आयोजित किया देवर्षि नारद जयन्ती समारोह

Sunday, May 3, 2026 - 21:56
Updated: 4 months ago
0
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रचार विभाग कादीपुर ने आयोजित किया देवर्षि नारद जयन्ती समारोह

सुलतानपुर (आरएनआई) कादीपुर नगर पंचायत के वन्दन सभागार में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कादीपुर के प्रचार विभाग ने आद्य पत्रकार देवर्षि नारद जयन्ती समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नगरपंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल ने कहा कि आद्य पत्रकार देवर्षि नारद जी जिस तरह देवताओं और असुरों के बीच सम्माननीय थे ठीक उसी प्रकार आज भी पत्रकारों को पक्ष विपक्ष के बीच समन्वय स्थापित कर खबरों को यथार्थ परक प्रकाशन करना चाहिए।देश के चौथे स्तम्भ के रूप में स्थापित पत्रकारिता की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े न हो इसके लिए पत्रकार पूरी निष्पक्षता से काम करे।आज नारद जयन्ती समारोह के इस अवसर पर हम कादीपुर पत्रकारों की सुविधा हेतु जल्दी ही एक बेहतर विकल्प देने वाले हैं।इस वन्दन सभागार के ऊपर पत्रकारों के लिए भवन निर्माण करवायेंगे।नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल की इस घोषणा से सभी पत्रकारों ने खुशी जताते हुए आभार व्यक्त किया। मुख्य वक्ता के रूप में पीटीआई के जिला सम्वाददाता अरुण जायसवाल ने कहा कि देवर्षि नारद जयन्ती समारोह के इस पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कादीपुर के प्रचार विभाग ने कार्यक्रम आयोजित कर सराहनीय कार्य किया है। देवर्षि नारद हमसबके आद्य पत्रकार हैं। देवर्षि नारद ने पत्रकारिता के मानदंड को स्थापित किया जिसका पालन आज हमसब मिलकर करते आ रहे हैं। पत्रकारिता समाजसेवा की एक अलग पहचान है।हम निष्पक्ष और निडर होकर पत्रकारिता के धर्म का निर्वाह करें यही देवर्षि नारद जयन्ती का उद्देश्य है। विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रचार विभाग के विभाग प्रमुख विनोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रचार विभाग के माध्यम से पत्रकारों को राष्ट्रीय भावना, देशहित और समाजहित में सहयोगी बनाने के लिए कार्य कर रहा है।आज पत्रकारों की बीच जो चुनौती है इसे हम कैसे सामना कर समाज जीवन में सरल करें यह प्रयास प्रचार विभाग कर रहा है।

कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत आभार जिला प्रचार विभाग प्रमुख सन्तोष कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम का संचालन श्याम चन्द्र श्रीवास्तव ने किया।इस अवसर पर संपादक दिलीप मिश्र, मूलचंद तिवारी, सूर्य प्रकाश तिवारी,अमरीश मिश्रा, सुनील कुमार, प्रेमशंकर पाण्डेय,अजय कुमार, जीतेन्द्र सिंह, अवधेश पाण्डेय,विजय गिरी,दीपक मिश्र सहित अनेक गणमान्य लोग व पत्रकार उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User