हाथरस पुलिस का बड़ा खुलासा: वाहन चोर और मोबाइल स्नैचर गैंग के 4 सदस्य गिरफ्तार

Jul 18, 2026 - 14:43
Jul 18, 2026 - 14:44
 0  594
हाथरस पुलिस का बड़ा खुलासा: वाहन चोर और मोबाइल स्नैचर गैंग के 4 सदस्य गिरफ्तार

हाथरस,पुलिस अधीक्षक श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन चैकिग अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण मे थाना सासनी पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये रात्रि चैंकिग/गस्त के दौरान मुखिबर की सूचना पर किला सासनी से 04 वाहन चोरों को गिरफ्तार करने की महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुयी। जिनके कब्जे/निशादेही पर 04 मोटर साइकिल व 03 चोरी के मोबाइल बरामद हुए । गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना सासनी पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 

अभियुक्तो की गिरफ्तारी महत्वपूर्ण तथ्य- विगत 3-4 महीनों से जनपद हाथरस मे मोटर साइकिल चोरी व मोबाइल चोरी की घटनाएँ हो रही थी । जिस पर पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन मे व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व मे विभिन्न टीमो का गठन किया गया था तथा सर्विलांस टीम को भी लगाया गया था । जिसके उपरांत पुलिस टीमो द्वारा यूपी 112 से डेटा लिया गया, जिसका अवलोकन करने के उपरांत जहाँ-जहाँ से मोटरसाइकिलों की घटनाएं हुई, उनके हॉटस्पॉट चिन्हित कर गूगल मैप के माध्यम से उन स्थानो को चिन्हित किया गया, जहाँ से ज्यादा मोटरसाइकिल चोरी हुई है । इस तरह से एक कॉर्डिनेटिड मैप तैयार किया गया । चिन्हित हॉटस्पॉट पर थाना सासनी पुलिस को लगाया गया । अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में अपने जुर्म का इकबाल करते हुए बताया की हम सब का एक गिरोह है | हम सब अकेले व ग्रुप में मिल कर मोटरसाइकिल और फ़ोन चोरी करते है | फिर उनको सस्ते दामों पर बेच देते है | इस दौरान गौतम उपरोक्त ने बताया कि मैने व अंकित ने प्रकाश अकादमी के सामने से सफेट पट्टी वाली स्पलेंडर मो0सा0 चुराई थी। इस मो0सा0 का चेचिस नम्बर ई-चालान एप्प पर डाल कर खोजा गया तो उक्त मो0सा0 का रजि0नं0 यूपी 86 एवी 1110 जिसके पंजीकृत वाहन स्वामी राशिद पुत्र शाहीद निवासी विष्णूपुरी थाना सासनी जनपद हाथरस है के सम्बन्ध में थाना सासनी पर मु0अ0सं0 269/26 धारा 303 (2) बीएनएस पंजीकृत है | पुष्पेन्द्र उर्फ गुड्डा उपरोक्त ने बताया कि मैने तथा अंकित ने मो0सा0 एचएफ डिलक्स रूहेरी के पास से एक आदमी से छीनी थी | इसी मो0सा0 का प्रयोग कर मैने तथा अंकित ने दिनांक 11.07.26 को रात 10 से 11 बजे के बीच एक बुजुर्ग आदमी से मौहल्ला पलटन से एक मोबाइल फोन रेडमी रंग आसमानी छीना था। उक्त मो0सा0 के चेचिस नं0 को ई-चालान एप्प पर डाल कर खोजा गया तो उक्त मो0सा0 एचएफ डीलक्स का रजि० नं0 यूपी 86वाई6204 इसके पंजीकृत वाहन स्वामी मुनेश कुमार पुत्र बंगाली सिंह निवासी कोका हाथरस है, पुष्पेन्द्र उर्फ गुड्डा से बरामद मोबाइल रेडमी के सम्बन्ध में थाना सासनी पर मु0अ0सं0 266/26 धारा 304 (2) बीएनएस पंजीकृत है | अंकित उपरोक्त ने बताया कि मेरे पास जो वन प्लस का मोबाइल मिला है उसे फरीदाबाद हरयाणा मे जब मै ऑटो से से जा रहा था तभी एक अज्ञात आदमी की जेब से निकाल लिया था तथा फरमान ने बताया कि मेरे पास जो मोबाइल फोन मिला है उसे मैने सेक्टर 58 फरीदाबाद मे एक गोल गप्पे के ठेला से चुराया था तथा यह मो०सा० स्पलेंडर को मैने पलवल से चुराया था जिसका नम्बर प्लेट पकडे जाने के डर से मैने खुलवा दिया था।मौके पर मौजूद लाल रंग की हीरो ग्लैमर मो0सा0 के सम्बन्ध मे पूछताछ की गयी तो अंकित उपरोक्त ने बताया कि साहब इस मो0सा0 को मैने छौडा गढाऊआ तिराहा देशी शराब के ठेका के पास से चुराया था जिसे मैने चलाने के लिए गौतम को दे दिया था। 

गिरफ्तारी आरोपियों से विस्तृत पूछताछ करते हुए उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी करते हुए अग्रेत्तर विधिक कार्यवाही की जा रहीं है।

अभियुक्त गौतम पुत्र महेश निवासी हर्दपुर थाना सासनी जनपद हाथरस । पुष्पेन्द्र उर्फ गुड्डा पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी सुमरतगढी थाना सासनी जनपद हाथरस ।अंकित पुत्र नन्दकिशोर निवासी ग्राम हर्दपुर थाना सासनी जनपद हाथरस। फरमान पुत्र आजाद निवासी पर्वतिया कालोनी 60 फुटा रोड नियर बाई कर्मभूमि स्कूल थाना पर्वतिया जिला फरीदाबाद हरियाणा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0