हरियाणा में एक और सनसनी: एएसआई ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में IPS पूरन कुमार पर गंभीर आरोप

Oct 14, 2025 - 17:25
 0  297
हरियाणा में एक और सनसनी: एएसआई ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में IPS पूरन कुमार पर गंभीर आरोप

रोहतक (आरएनआई)। हरियाणा पुलिस में एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। रोहतक रेंज के आईजी ऑफिस की साइबर सेल में तैनात एएसआई संदीप लाठर ने अपने सरकारी आवास पर सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना ने हाल ही में सुसाइड करने वाले आईपीएस वाई पूरन कुमार मामले को नया मोड़ दे दिया है।

पांच पेज का सुसाइड नोट और वीडियो बरामद
घटनास्थल से पांच पेज का सुसाइड नोट और एक वीडियो मिला है। एएसआई संदीप ने नोट में आईपीएस वाई पूरन कुमार पर भ्रष्टाचार, दबाव और गलत कार्यशैली के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने लिखा कि वह “अपनी शहादत देकर जांच की मांग” कर रहे हैं।

सुसाइड नोट में उन्होंने कहा: “पूरन कुमार ने गिरफ्तारी के डर से आत्महत्या की।” यह भ्रष्टाचार परिवार छोड़ा न जाए।“डीजीपी शत्रुजीत कपूर ईमानदार और निडर अधिकारी हैं।”

संदीप ने खुद को गांव जुलाना (जिला जींद) का निवासी बताते हुए लिखा कि उन्होंने हमेशा सच्चाई और ईमानदारी का साथ दिया और देशहित को सर्वोपरि माना।

पुलिस विभाग में हड़कंप
इस घटना ने पहले से विवादों से घिरे आईपीएस पूरन कुमार सुसाइड मामले को और संवेदनशील बना दिया है। अधिकारियों ने पुष्टि की कि मामले की जांच प्रारंभिक चरण में है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

कुछ दिन पहले 52 वर्षीय आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार ने चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। वह हाल ही में रोहतक के सुनारिया स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (PTC) में तैनात हुए थे।

उनके आठ पेज के सुसाइड नोट में आठ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों, जिनमें तत्कालीन डीजीपी शत्रुजीत कपूर और रोहतक एसपी नरेंद्र बिजारनिया शामिल हैं, पर जातीय भेदभाव, मानसिक उत्पीड़न और सार्वजनिक अपमान के आरोप लगाए गए थे।

सियासी तनाव बढ़ता हुआ
दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की आत्महत्या और एक-दूसरे पर लगाए गए आरोपों के बीच मामला राजनीतिक रूप से भी गर्म हो चुका है। विभागीय कार्यप्रणाली, जातीय भेदभाव और उच्चस्तरीय भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.