हरदा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, राजपूत छात्रावास में पीड़ितों से ली घटना की जानकारी, कांग्रेस नेताओं का प्रतिनिधिमंडल मौके पर

पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग तेज। 

Monday, July 14, 2025 - 15:55
Updated: 1 year ago
0

हरदा (आरएनआई) हरदा में राजपूत समाज के साथ हुई पुलिस बर्बरता की घटना के बाद आज प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री दिग्विजय सिंह जी हरदा पहुँचे। उन्होंने राजपूत छात्रावास में पहुँचकर पीड़ितों से मुलाक़ात की और घटना की विस्तृत जानकारी ली।

इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री श्री पी.सी. शर्मा जी, पूर्व मंत्री एवं राघौगढ़ विधायक श्री जयवर्द्धन सिंह जी, हरदा विधायक श्री रामकिशोर दोगने जी, तथा टिमरनी विधायक श्री अभिजीत शाह जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री श्री सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि— "यह घटना निंदनीय है। शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात कहने वाले लोगों पर लाठीचार्ज करना लोकतंत्र का गला घोंटना है। दोषियों पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। कांग्रेस पीड़ितों के साथ खड़ी है और हर स्तर पर न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ेगी।"

कांग्रेस नेताओं ने घटनास्थल पर पहुँचकर प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठाए और कहा कि दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहयोग और न्याय का भरोसा दिलाया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User