स्कूल जा रही दो मासूम आदिवासी बच्चियों के साथ अश्लील हरकत, भागकर बचीं नन्ही बच्चियां, पुलिस ने सुबह से अभी तक नहीं किया मामला कायम

Jul 5, 2024 - 20:50
Jul 5, 2024 - 20:50
 0  3.4k

शिवपुरी (आरएनआई) दिनारा थाना के ग्राम डबरा चक में दो मासूम बच्चियों के gसाथ एक मनचले युवक ने उस समय अश्लील हरकत कर दी जब वे विध्यालय जा रही थीं । दोनों बालिकाओं में एक की उम्र 5 साल व दूसरी की 9 साल है।

 नाबालिग बालिका की माँ ने सहरिया क्रांति संयोजक को जानकारी देते हुये बताया कि आज हमारी 5 साल की बेटी अपनी सहेली जो 9 साल की है, उसके साथ स्कूल जा रही थी तभी रास्ते में रामप्रसाद नामक मनचले युवक ने अकेला पाकर दोनों बच्चियों को घेर लिया व उनसे अश्लील हरकत करने लगा , तभी कोई महिला उधर से गुजरी तो उसे देखकर वह युवक साइड मे चला गया, तभी बच्चियों ने दौड़ लगा दी और भागकर स्कूल मे रोते हुये अपनी शिक्षिका को ये हरकत बताई तो,शिक्षिका ने तत्काल परिजनों को अवगत कराया। जब परिजन स्कूल पहुंचे तब स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को उनको सौंपा
शिकायत करने एक बालिका की मां थाने गई तो पुलिस ने कहा घर जाओ हम आते हैं...सुबह से शाम हो गई न कायमी हुई , न बालिका की मां को सांत्वना दी , दो बार थाने से उसे भगा दिया। बच्ची की मां को किसी ने बोला पैसे दो तभी जायेगी पुलिस। महिला ने ये घटना सहरिया क्रांति संयोजक संजय बेचैन को बताई। जिस पर उन्होने पुलिस के व्यवहार पर आक्रोश जताते हुये कहा कि थानों पर आदिवासियों के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार किया जा रहा है । उनकी जायज रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की जा रही है । इस असुनवाई के विरुद्ध सहरिया क्रांति पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन को विवश होगी।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 3
Sad Sad 3
Wow Wow 0