सोनभद्र टोल प्लाजा पर महिला वकील से मारपीट, दो कर्मचारी गिरफ्तार

Feb 2, 2026 - 16:43
Feb 2, 2026 - 16:44
 0  432
सोनभद्र टोल प्लाजा पर महिला वकील से मारपीट, दो कर्मचारी गिरफ्तार

सोनभद्र (आरएनआई) यह घटना जनपद सोनभद्र में हुई है। लोढ़ी टोल प्लाजा पर रविवार दोपहर महिला अधिवक्ता और उनके परिजनों से टोल कर्मियों ने जमकर मारपीट की. तीन लोगों को चोटें आई हैं, जबकि एक महिला की हालत गंभीर है. 

मेडिकल कॉलेज सोनभद्र की इमरजेंसी में महिला को भर्ती किया गया है. महिला वकील आरती पांडे की तहरीर पर राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है.

घटना के बाद बड़ी संख्या में वकील मेडिकल कॉलेज पहुंचे और टोल प्लाजा कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. मारपीट का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें टोल कर्मी लात-घूंसों से पिटाई करते नजर आ रहे हैं. जबकि लाल साड़ी में महिला वकील बीच-बचाव करती दिखीं

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0