तम्बाकू कितनी खतरनाक: इस सच को उजागर करते कुछ सुभाषित: डॉ. श्रीधर द्विवेदी
(वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ, नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली)
1. तम्बाकू कैंसर कारक है, ह्रदय विदारक है
2. तम्बाकू खाना मौत बुलाना
3. धूम्रपान अग्निपान,
धूम्रपान विषपान,
अनेक रोगों की खान,
मृत्युदण्ड धूम्रपान ।
4. गुल करती है ,
आपकी सेहत की बिजली गुल ,
करती है कैंसर, मसूड़े, दाँत बर्बाद,
खिलाए कई गुल ।
5. तम्बाकू की लत, सेहत दुर्गत
6. त्यागिये तम्बाकू, बचाइये अपना तन
7. तम्बाकू का स्पर्श भी पाप है
8. तम्बाकू में तम ही तम है,
क्रूर कुसंग व्याल विषम है।
9. तम्बाकू–सुपारी का प्रयोग, कैंसर व हृदयाघात का रोग।
10. तम्बाकू कैंसर देती है, हार्ट अटैक प्राण लेती है
11. तम्बाकू से कैसी यारी, जो देती इतनी बीमारी
12. तम्बाकू हर हाल में खतरनाक,
देती कैंसर, खों खों, करती है खाक।
13. तम्बाकू मौखिक हो या धूम्रपान,
मचाती शरीर में घमासान।
14. तम्बाकू की आदत, लानत और मलामत,
न रक्खे कभी सलामत।
15. हुक्का दिल का जाम चक्का
16. त्यागिए धूम्रपान , बचाईये अपनी जान
17. तम्बाकू और सुपारी , मुंह के कैंसर के लिए सुपारी
18. सुपारी सेहत के लिए भारी
19. तम्बाकू -सुपारी का कुयोग , कैंसर हृदयाघात का रोग
20. तम्बाकू की आदत, कैंसर को दावत
21. पहले तम्बाकू का मज़ा, फिर मिली सजा
22. मौत छिपी है तम्बाकू के वेश में
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



