सुलतानपुर में छात्रवृत्ति वितरण: 300 मेधावी छात्रों को 30 लाख रुपये का सम्मान
सुलतानपुर (आरएनआई) सत्यपथ फाउंडेशन के तत्वाधान में पंडित राधेश्याम त्रिपाठी छात्रवृति 2026 का वितरण समारोह कादीपुर के बिजेथुआ महावीरन धाम पर सत्य माइक्रो कैपिटल लिमिटेड के सीईओ व फाउंडेशन के संरक्षक विवेक तिवारी के भव्य संयोजन में आयोजित किया गया। छात्रवृत्ति वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास एवं उद्यमशील विभाग के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि कादीपुर विधायक राजेश गौतम, सदर जयसिंहपुर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ अविनाश चंद्र पांडेय, भारतीय जनता पार्टी के सुल्तानपुर जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ आर ए वर्मा उपस्थित रहे।



कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत अभिनन्दन करते हुए सत्यपथ फाउंडेशन के संरक्षक विवेक तिवारी ने कहा कि बिजेथुआ महावीरन के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य रहते राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित मेरे पूज्य बाबा पण्डित राधेश्याम त्रिपाठी हमारे आदर्श है हमलोग उन्ही के पदचिन्हों पर चलने का प्रयास कर रहे हैं। शिक्षा के प्रति पूरी तरह से संवेदनशील मेरे बाबा का यही लक्ष्य रहा की शिक्षा के प्रति समर्पित प्रतिभाशाली छात्र धन के अभाव से शिक्षा से वंचित न रहे उसका समय समय पर उत्साहवर्धन होना चाहिए। आज हमलोग उन्ही के प्रयास को आगे बढ़ाते हुए यह छात्रवृत्ति योजना अपने तहसील क्षेत्र में लागू किया है।इस छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत कुल 2371 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया जिसमें से 100 छात्र चयनित किए गए।आज वर्ष 2026 के 100 छात्रों के साथ साथ वर्ष 2024 के 100छात्र,2025 के 100 छात्र कुल तीन सौ छात्रों को तीस लाख रुपए चेक के माध्यम से दिये जायेंगे। मुख्य अतिथि ब्यवसायिक शिक्षा,कौशल विकास एवं उद्यमशील विभाग के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि विधायक राजेश गौतम, विधायक राजप्रसाद उपाध्याय अन्य अतिथियों ने छात्रवृत्ति योजना के वर्ष 2026 के टापर क्रमश प्रथम द्वितीय व तृतीय आदर्श शुक्ल, आयुष कुमार, शौर्य तिवारी एवं वर्ष 2025 के टापर क्रमश प्रथम द्वितीय व तृतीय श्रेयस पाल, अलंकृता मिश्र,अनुज मिश्र तथा वर्ष 2024 में प्रत्यूषा मिश्रा,आविका सिंह, अभ्यास वर्मा को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह आवंटित धनराशि का चेक व बुके देकर सम्मानित किया। छात्रवृत्ति वितरण समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि हम संस्कार युक्त शिक्षा सद्भाव के साथ ग्रहण कर अपनी प्रतिभा का परिचय देश और समाज को दें।आज केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार शिक्षा को लेकर बहुत ही चिंतनशील है।आपलोग क्षमतावान है आज एआई,एवियेशन,सोलर,सेमी कन्डकर जैसे अनेक तरीके हैं जहां से हम अपना और अपने देश का बेहतर भविष्य बना सकते हैं। कार्यक्रम को कादीपुर विधायक राजेश गौतम,सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, पिछड़ा वर्ग आयोग उप्र सदस्य घनश्याम चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ आर ए वर्मा, श्रीविश्वनाथ इन्सीटि्यूशन ग्रुप के प्रशासनिक अधिकारी अतुल सिंह, सन्त तुलसीदास पी जी कालेज कादीपुर प्रबन्धक सौरभ त्रिपाठी,विद्यामन्दिर इन्टरमीडिएट कालेज झारखण्ड के प्रधानाचार्य अवधेश मिश्रा, भाजपा नेता डॉ डीएस मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सत्यपथ फाउंडेशन के सीईओ रामविनय सिंह ने किया।इस अवसर पर कादीपुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ श्रवण कुमार मिश्र, करौंदी कला ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सर्वेश मिश्रा,सत्यपथ फाउंडेशन के निदेशक गिरिजेश तिवारी,डॉ रत्नेश तिवारी , डॉ सुरेंद्र तिवारी,भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी, प्रख्यात गायक सुरेश कुमार शुक्ल, विश्व हिन्दू परिषद पूर्वोत्तर संगठन मंत्री दिनेश तिवारी,भाजपा नेता रीतेश दूबे, उदयभान मौर्य, विजय शंकर मिश्र एवं प्रतियोगी छात्र छात्र-छात्राओं सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)