अजमेर में बैंक डकैती: छत काटकर लॉकर रूम तक पहुंचे चोर, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
अजमेर में 20 अप्रैल की रात हुई एक सनसनीखेज वारदात ने बैंक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में चोरों ने छत काटकर अंदर प्रवेश किया और सीधे लॉकर रूम तक पहुंच गए।
जानकारी के अनुसार, चोरों ने बड़ी ही सुनियोजित तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया और दो लॉकरों को तोड़कर उनमें रखा एक करोड़ रुपये से अधिक का सोना लेकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि पूरी घटना के दौरान किसी को कोई भनक तक नहीं लगी।
सुबह जब बैंक कर्मचारियों ने टूटी हुई छत देखी, तब मामले का खुलासा हुआ और इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।
हालांकि इस घटना ने कई अहम सवाल खड़े कर दिए हैं। जब चोर छत काट रहे थे, औजारों का इस्तेमाल हो रहा था, तब क्या किसी को आवाज नहीं सुनाई दी? या फिर सुरक्षा व्यवस्था इतनी कमजोर थी कि इतनी बड़ी वारदात बिना किसी रुकावट के हो गई?
यह घटना सिर्फ चोरी नहीं, बल्कि सुरक्षा तंत्र की खामियों को उजागर करने वाली है। बैंक जैसी संवेदनशील जगह पर इस तरह की चूक ने लोगों के भरोसे को भी झटका दिया है। अब देखना होगा कि जांच में क्या सामने आता है और जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)