सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, तीन नक्सली ढेर; रुक-रुककर जारी है फायरिंग
सुकमा (आरएनआई) छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच गहन मुठभेड़ जारी है। शुरुआती सूचना के अनुसार तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। घटना भेज्जी–चिंतागुफा मार्ग के घने जंगलों में हुई, जहां डीआरजी जवान सर्चिंग अभियान पर निकले थे।
जानकारी के मुताबिक जवानों की टीम जैसे ही इलाके में आगे बढ़ी, नक्सलियों ने घात लगाकर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में डीआरजी जवानों ने भी मोर्चा संभाला और मुठभेड़ तेज हो गई। इस समय दोनों ओर से रुक-रुककर गोलीबारी जारी है, और सुरक्षा बल नक्सलियों को घेरते हुए धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं ताकि उनके भागने के सभी संभावित रास्ते बंद किए जा सकें।
सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण लगातार ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं और जवानों से संपर्क बनाए हुए हैं। उन्होंने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरी टीम सुरक्षित है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। अतिरिक्त बल भी घटनास्थल की ओर भेज दिया गया है, ताकि क्षेत्र को पूरी तरह से नियंत्रण में लाया जा सके।
सुरक्षाबलों को उम्मीद है कि ऑपरेशन आगे बढ़ने के साथ नक्सलियों पर और भी प्रभावी कार्रवाई संभव होगी। फिलहाल पूरे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है और मुठभेड़ थमने का इंतजार है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



