छात्र शक्ति का महाकुंभ: सीएम मोहन यादव ने किया तीन दिवसीय विद्यार्थी परिषद अधिवेशन का भव्य आगाज

गुना में राष्ट्र निर्माण की गूंज, ऐतिहासिक अधिवेशन में राष्ट्रवादी विचारधारा का संगम

Thursday, December 19, 2024 - 19:30
Updated: 2 years ago
0
छात्र शक्ति का महाकुंभ: सीएम मोहन यादव ने किया तीन दिवसीय विद्यार्थी परिषद अधिवेशन का भव्य आगाज

गुना (आरएनआई) शहर में गुरुवार से शुरू हुआ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 57वां प्रांतीय अधिवेशन छात्रों और राष्ट्रवाद के विचारों का संगम बना। तीन दिन तक चलने वाले इस भव्य कार्यक्रम का उद्घाटन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। उनके साथ मंच पर विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान की उपस्थिति रही। अधिवेशन में मौजूद हजारों कार्यकर्ताओं और छात्रों ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में परिषद के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा का माध्यम है। उन्होंने कहा, विद्यार्थी परिषद हमें अपने अतीत के गौरव से जुडऩे और भविष्य के लिए नए विचार विकसित करने की प्रेरणा देता है। यह केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं, बल्कि व्यावहारिक ज्ञान के माध्यम से नई दिशा दिखाता है।


Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User