सरपंच संघ ने सीएम को सौंपा ज्ञापन

Thursday, December 19, 2024 - 19:28
Updated: 2 years ago
0
सरपंच संघ ने सीएम को सौंपा ज्ञापन

गुना (आरएनआई) सरपंच संघ जनपद पंचायत बमोरी ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर विधानसभा बमोरी के अंतर्गत शासकीय परिसरों की बाउंड्री वॉल की दूसरी किस्त की राशि की मांग की। मुख्यमंत्री ने इस विषय को देखने का आश्वासन दिया। सरपंच संघ जनपद पंचायत बमोरी द्वारा आज मुख्यमंत्री को सरपंचों की विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। इस ज्ञापन में मुख्य रूप से विधानसभा बमोरी के अंतर्गत स्थित शासकीय परिसरों की बाउंड्री वॉल की दूसरी किस्त की राशि का उल्लेख किया गया, जो अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विषय को मैं दिखवाता हूं, जिससे सरपंचों में उम्मीद बंधी है।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User