सरकारी स्कूलों में गर्मी छुट्टी घोषित, 1 मई से 15 जून तक बंद रहेंगे स्कूल

डेढ़ महीने का होगा ग्रीष्मकालीन अवकाश, जारी हुआ आदेश

Wednesday, April 12, 2023 - 22:30
0
सरकारी स्कूलों में गर्मी छुट्टी घोषित, 1 मई से 15 जून तक बंद रहेंगे स्कूल

भोपाल। मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने बुधवार को शासकीय स्कूलों के लिए गर्मी छुट्टी  की घोषणा कर दी है। साथ में दशहरा अवकाश, दीपावली अवकाश और शीतकालीन अवकाश  भी घोषित हो चुके हैं। 1 मई से 9 जून तक शिक्षकों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। वहीं छात्र-छात्राओं के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से शुरू होकर 15 जून, 2023 तक रहेगा। कुल डेढ़ महीने तक छात्रों के लिए स्कूल बंद रहेंगे।

23 अक्टूबर, 2023 से लेकर 25 अक्टूबर 2023 तक विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए दशहरा अवकाश रहेगा। वहीं 10 नवंबर 2023 से 15 नवंबर 2023 तक दीपावली की छुट्टियाँ रहेगी। वहीं इस साल शीतकालीन अवकाश 5 दिनों का होगा। 31 दिसंबर से लेकर 4 जनवरी तक शिक्षकों और छात्रों दोनों के लिए स्कूल बंद रहेंगे।

शिक्षा विभाग ने नए शैक्षणिक सत्र से संबंधित अपडेट भी जारी की है। कक्षा प्रथम से लेकर 12वीं तक के लिए शैक्षणिक सत्र 2023-24 की शुरुआत 17 अप्रैल, 2023 से होने वाली है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User