सफलता का कोई शॉर्टकट नही होता: टी आई मालवीय

सामाजिक न्याय पखवाड़ा के मोर्चा की कैरियर काउंसलिंग हुई संपन्न

Wednesday, April 12, 2023 - 22:15
0
सफलता का कोई शॉर्टकट नही होता: टी आई मालवीय

गुना। सामाजिक न्याय पखवाड़ा के अंर्तगत भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र में कैरियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। जिसमे युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों के काउंसलर द्वारा कैरियर मार्गदर्शन प्रदान किया। जिसमे मुख्य अतिथि गुना टी आई मदन मोहन मालवीय, मुख्य वक्ता मनु श्रीवास्तव केरियर पॉवर, विकास जैन  उपस्थित रहें। कार्यक्रम का शुभारंभ भरता माता के चित्र एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर आरंभ किया गया। कैरियर काउंसलिंग में युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए गुना टी आई श्री मालवीय ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नही होता। सफलता आसानी से प्राप्त नहीं होती इसलिए मेहनत कीजिए और किसी भी काम को छोटा मत समझिए। युवा हर क्षेत्र में आगे बड़ रहे हे। आज देश में युवाओं का बोल बाला हे इसलिए हम लक्ष्य को साधते हुए आगे बड़े।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User