सपा कार्यालय में मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती
फतेहपुर (आरएनआई) समाजवादी पार्टी कार्यालय में मंगलवार को महर्षि बाल्मीकि जी की जयंती मनाई गई। चित्र पर माल्यार्पण के उपरांत गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की गई।
जयंती कार्यक्रम के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने महर्षि बाल्मीकि जी के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि बाल्मीकि रामायण संस्कृत में है और सबसे अधिक मानी जाती है। कर्म ही इंसान को महान बनाता है। जैसा कि किताबों में लिखा है कि महर्षि जी डाकू थे और जब कर्म बदले तो रामायण लिख डाली। जन्मजयंती कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव चौधरी मंज़र यार ने किया। इस मौके पर सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी, वीरेंद्र यादव, विपिन यादव, रीता प्रजापति, जगदीश उर्फ जालिम सिंह एडवोकेट, रामतीरथ परमहंस, डा रामनरेश पटेल, नंदकिशोर पाल, चंदन पाल, नरेश कोरी, देवेंद्र लोधी, सुघर लाल यादव एडवोकेट, नफीस उद्दीन, शकील गोल्डी, अय्यूब खान, मान सिंह यादव, हीरालाल साहू, सुहैल खान हेमू, सोनू वर्मा, रिशु तिवारी, रवि गुप्ता, राज बाबू यादव, सुमित साहू, इसरार अहमद, अनिल याद, वीरेंद्र यादव, नरसिंह यादव, दिनेश यादव, अरुण यादव, मुन्ना बाजपेई, संजय यादव, रामू सभासद, अमन यादव, मुलायम सिंह यादव, जितेंद्र श्रीवास्तव, ऊदल सिंह लोधी, नीरज याद, रामराज मालिक आदि उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



