नंदी महाराज जी का मनाया प्रथम स्थापना दिवस, जिला पंचायत सदस्य लोहारी की मां ने भेंट की चांदी की घंटी

Tuesday, October 7, 2025 - 20:40
Updated: 11 months ago
0
नंदी महाराज जी का मनाया प्रथम स्थापना दिवस, जिला पंचायत सदस्य लोहारी की मां ने भेंट की चांदी की घंटी

फतेहपुर (आरएनआई) शहर के तांबेश्वर मंदिर में वरदान ईश्वर नंदी महाराज जी का प्रथम स्थापना दिवस मनाया। पिछले वर्ष सात अक्टूबर को ताबेश्वर मंदिर में विवादित चौराहे में वरदान ईश्वर नंदी महाराज जी की स्थापना भाजपाईयों ने की थी। जिसमें मुख्य यजमान के रूप में जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह रिंकू लोहारी ने अपने पूरे परिवार व भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल के साथ मिलकर प्राण प्रतिष्ठा की थी। 

मंगलवार को वरदान ईश्वर नंदी महाराज जी का प्रथम स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें सभी भक्तों ने नंदी महाराज जी को उपहार के रूप में पुष्प व पैसे दिए। जिसमें जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह रिंकू लोहारी की माता ने नंदी महाराज को चांदी की घंटी उपहार के रूप में दी। सभी शिव भक्तों ने वरदानेश्वर मंदिर महाराज में एकत्रित होकर दिव्य आरती की। इस मौके पर आदर्श व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, अतुल त्रिवेदी, मंडल प्रभारी विक्रम सिंह, कार्यालय प्रभारी अमित शिवहरे, विनोद गौतम, विक्रम चंदेल, स्वरूप राज सिंह जूली आदि रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User