सड़क हादसों पर लगाम: गुना पुलिस का विशेष वाहन चेकिंग अभियान, 108 चालकों पर कार्रवाई
गुना (आरएनआई) प्रदेश में सड़क दुर्घटना एवं उनमें होने वाली मृत्युदर में कमी लाये जाने के उद्देश्य से पुलिस मख्यालय भोपाल के निर्देशों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु पुलिस द्वारा दिनांक 08 सितंबर से 22 सितंबर 2025 तक राजव्यापी 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है । गुना पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी द्वारा अभियान के तहत जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्ती से कार्यवाही किये जाने के साथ ही विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों पर यातायात नियमों के प्रति जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाने हेतु जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है ।
अभियान के तहत गत् दिनांक 08 अगस्त 2025 की शाम 07:00 बजे से 09:30 बजे तक ज़िले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान संचालित किया गया। इस दौरान सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों ने अधिकतम फोर्स के साथ अपने – अपने क्षेत्र में सक्रिय रूप से वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान तेज गति से वाहन चलाने वाले चालकों, बिना हेलमेट/बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वाले चालकों, नाबालिगों के वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करने वाले चालकों, शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों, रॉंग साइड वाहन चलाने वाले चालकों, ओव्हर लोडिंग वाहनों, बिना लाइसेंस, बिना फिटनेस, बिना परमिट वाले वाहनों सहित अन्य संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों को बारीकी चैक किया गया।
जिले में की गई इस मैराथन वाहन चैकिंग में यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाये गये कुल 108 वाहनों पर पुलिस द्वारा चालानी कार्यवाही करते हुए कुल 40,000/-रूपये समन शुल्क वसूल किया गया।
गुना में यातायात पुलिस की वाहन चैकिंग के दौरान हनुमान चौराहा पर एक वाहन चालक के शराब की हालत में वाहन चलाते पाये जाने पर उसका वाहन जप्त कर जिसके विरूद्ध मोटरयान अधिनियम-1988 की धारा 185 के अंतर्गत प्रकरण तैयार किया गया, जिसे आज माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा । इसके अलावा जयस्तम्भ चौराहे पर एक बस के बिना वैद्य परमिट के संचालित पाए जाने पर जिसके विरूद्ध 5,000/-रूपये जुर्माना अधिरोपित किया गया।
सभी वाहन चालकों से पुलिस की अपील है कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का हमेशा पालन करें, सावधान रहें, सुरक्षित रहें। गुना पुलिस का यह अभियान आगे भी इसी तरह निरंतर जारी रहेगा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



