राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का दूसरा दिन, बॉक्सिंग और जूडो में रोमांचक मुकाबले

Sep 9, 2025 - 20:15
Sep 9, 2025 - 21:02
 0  162
राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का दूसरा दिन, बॉक्सिंग और जूडो में रोमांचक मुकाबले

गुना (आरएनआई) शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गुना स्थित खेल नोडल केंद्र पर चल रही 69वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 का दूसरा दिन उत्साह और जोश से सराबोर रहा। 8 से 11 सितंबर तक चल रही इस प्रतियोगिता में मंगलवार को विभिन्न आयु वर्गों में बॉक्सिंग और जूडो के रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। बॉक्सिंग के 14 वर्ष बालक वर्ग में क्वार्टर फाइनल बाउट्स में कुल 21 मैच हुए। 28-30 किलो वर्ग में उज्जैन के अनुज ने जनजाति विभाग के मेहभान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं 30-32 किलो वर्ग में ग्वालियर के आनंद ने इंदौर के अनुष को हराया। इसी तरह 30-34 किलो वर्ग में ग्वालियर के मिराज ने रीवा के हिमांशु को मात दी। बॉक्सिंग के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले बुधवार को खेले जाएंगे।

जूडो में भी खिलाडय़िों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बालिका 14 वर्ष 23 किलो वर्ग में उज्जैन की रिया धाकड़ प्रथम स्थान पर रहीं, जबकि ग्वालियर की रेनुका पटेलिया द्वितीय रहीं। बालिका 14 वर्ष 27 किलो वर्ग में भोपाल की महक पाठकर ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसी तरह बालिका 14 वर्ष 32 किलो वर्ग में जबलपुर की छवि रजक और बालिका 17 वर्ष 40 किलो वर्ग में भोपाल की एंजिल महावर ने बाजी मारी। बालक वर्ग में भी कड़े मुकाबले देखने को मिले। 14 वर्ष 25 किलो वर्ग में भोपाल के सोहम पाटीदार, 30 किलो वर्ग में भोपाल के ताहिय और 35 किलो वर्ग में ग्वालियर के अरमान खां प्रथम स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के दौरान जूडो की सेरेमनी आयोजित की गई, जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडय़िों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। पूरे दिन खेल मैदान खिलाडय़िों की ऊर्जा और दर्शकों की तालियों की गूंज से सराबोर रहा। प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं में प्रदेशभर से आए संभागीय प्रतिनिधि शामिल रहे। इनमें रीवा से नरेंद्र सोनी, भोपाल से संजय बाबर, नर्मदापुरम से गोनवी गवान्डे, ग्वालियर से सुगर सिंह अटारिया, उज्जैन से भरत सिंह कुमावत, जनजातीय विभाग से कैलाश बराठे, सागर से राजेश राजपूत, इंदौर से अनिल गुप्ता और जबलपुर से राकेश विश्वकर्मा मौजूद रहे। इसके अलावा प्रतियोगिता संचालन में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश गोयल, प्राचार्य साइलेंस एच.एन. जाटव, प्राचार्य बालक क्रमांक-2 समर सिंह राठौर, फील्ड ऑफिसर डी.एस. धुर्वे, सुनील शर्मा, महबूब खान, भारत सिंह खुमाबत और भगवान दास सहित जूडो के ऑफिशियल्स भरत पनसोडिया, अभय भाटी, अंकित देशमुख, ऋषभ पुरोहित और नरेंद्र ददोरिया की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0