संविधान वो दस्तावेज हैं जिसने हमें एवं किसानों को अधिकार दिया:जयवर्धन सिंह

Wednesday, February 12, 2025 - 18:15
Updated: 2 years ago
0

आरोन (आरएनआई) राघौगढ़ विधायक  जयवर्द्धन सिंह ने संत शिरोमणि श्री रविदास जी महाराज की जयंती महोत्सव पर आरोन में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि संविधान वो ग्रन्थ है जो कि किसान, मजदूर, महिला, पुरुष एवं समाज के हर तबके को अधिकार देता है।
संविधान वो दस्तावेज हैं जिसने किसानों को अधिकार दिया कि अगर आप मंडी डायरेक्टर चुनाव के लिए खड़े होते हैं तो आप मंडी अध्यक्ष बन सकते है और अध्यक्ष पद पर रहकर आप मंडी को विकसित कर सकते है जिसका लाभ किसान, व्यापारी, हम्माल को मिले ताकि देश के हर कस्बे में किसान को एक केंद्र मिले जहां किसान उन्नति कर सके, यह संविधान की देन है।

आदरणीय बाबा साहब ने कहा कि मैंने विधायक निधि से रामपुर गांव में 5 लाख रुपए दिए है, ग्राम जासी, मूडरा खुर्द, मुंडा खेजरा में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित कराई है।

गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह के मुख्यमंत्री काल में आरोन में अहिरवार समाज को भूमि आवंटित कराई गई थी, जहां मंदिर निर्माण हेतु विधायक निधि से 5 लाख रुपए एवं राज्यसभा सांसद निधि से 5 लाख रुपए की सहयोग राशि प्रदान की जाएगी।
इससे पहले पूर्व मंत्री  नगरीय विकास एवं आवास मंत्री जयवर्धन सिंह के कार्यकाल में 136 लाख रुपए की लागत से ग्राम पनवाड़ी हाट में बालिका छात्रावास का निर्माण कराया गया था।

Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User