उचित मूल्य दुकानों के 35 विक्रेताओं को कारण बताओ सूचना पत्र जारी, ई-केवायसी कम करने एवं बैठक में अनुपस्थित रहने के चलते की गई कार्यवाही
गुना (आरएनआई) सार्वजनिक वितरण प्रणाली के सुदृढी़करण हेतु कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार चलाये जा रहे अभियान के तहत राघौगढ़ में आज जिला आपूर्ति अधिकारी अवधेश पाण्डेय एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी इंदु शर्मा के द्वारा अनुविभाग राघौगढ क्षेत्र की समस्त शासकीय उचित मूल्य दुकानों की केवायसी, वितरण प्रणाली, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (सीएम हेल्पलाइन) शिकायतों एवं विक्रेताओं के वेतन संबंधी समस्याओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
केवायसी प्रक्रिया की समीक्षा में सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों पर संलग्न उपभोक्ताओं की शत-प्रतिशत 04 मार्च 2025 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में अनुपस्थित एवं कम ई-केवायसी करने वाले 35 उचित मूल्य दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे।
राशन वितरण की प्रक्रिया की समीक्षा करने पर पाया गया कि, कई दुकानदारों द्वारा दुकाने समय पर नहीं खोलने व समय पर वितरण नहीं करने पर एक सप्ताह में प्रगति लाने हेतु निर्देश दिए गए एवं वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करें। सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण के निर्देश दिए गये।
बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने, केवायसी प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने, वितरण में सुधार लाने, शिकायतों के त्वरित निराकरण एवं विक्रेताओं को वेतन भुगतान सुनिश्चित करने संबंध में निर्णय लिए गए। बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारी, उचित मूल्य दुकान संचालक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)