संघ कार्य को सर्व व्यापी एवं सर्व स्पर्शी बनाना है -- अनिल भार्गव
गुना (आरएनआई) राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अनेक प्रकार की बाधाओं को पार कर यहां तक पहुंचा अब संघ को सर्व व्यापी और सर्व स्पर्शी बनाने कार्य स्वयं सेवक हो इसकी यह कार्य स्वयं सेवको को करना है ।
उक्त उदगार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पथ संचलन के अवसर पर मुख्य वक्ता अनिल भार्गव ने ग्राम सहरोक मे स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए । बौद्धिक के उपरांत संघ का संचलन ग्राम की गलियों से होते हुए सड़क पर निकाला गया ,संघ के सात गांव के स्वयं सेवको ने सहभागिता की ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पवन दास जी महाराज ने किया । गोलू कुशवाह भी मंच पर उपस्थित रहे, श्री भार्गव ने संघ स्थापना से लेकर 100 वर्ष की वैचारिक यात्रा की तथा ही संघ के पंच परिवर्तन कार्यक्रम की जानकारी भी दी संचलन में सागर सिंह रघुवंशी,सीताराम धाकड़ संचलन व्यवस्था देखी पालक भरत शर्मा भी उपस्थित रहे, (घोष) बैंड बाजे के साथ लगभग 3 किमी का निकले संचलन का ग्रामीणों ने रंगोली बना कर एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पुलिस व्यवस्था भी उपलब्ध रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



