फतेहगढ़ एवं गुना ग्रामीण खंड में निकले भव्य पथ संचलन — राष्ट्रभक्ति और धर्म की ध्वजा फहराई

Tuesday, October 7, 2025 - 17:32
Updated: 11 months ago
0
फतेहगढ़ एवं गुना ग्रामीण खंड में निकले भव्य पथ संचलन — राष्ट्रभक्ति और धर्म की ध्वजा फहराई

गुना (आरएनआई) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे विजयदशमी उत्सव के अंतर्गत आज फतेहगढ़ खंड के हमीरपुर मंडल, अजरोड़ा मंडल तथा गुना ग्रामीण खंड के बजरंगगढ़ मंडल में अत्यंत भव्य एवं अनुशासित पथ संचलन निकाले गए।

पथ संचलन के आरंभ से पूर्व सभी स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में, अनुशासनबद्ध पंक्ति में भारत माता के जयघोष के साथ एकत्रित हुए। जैसे ही संचलन प्रारंभ हुआ, गांव और नगर की गलियां ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘श्रीराम जय राम जय जय राम’ के उद्घोष से गूंज उठीं। माताओं-बहनों ने अपने घरों से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया, जिससे पूरा वातावरण राममय और राष्ट्रमय बन गया।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User