श्रीराम भक्त सेवा समिति ने सीओ को सौंपा ज्ञापन, बढ़ती चोरी व लूट की घटनाओं पर जताई चिंता

Tuesday, September 16, 2025 - 19:44
Updated: 1 year ago
0
श्रीराम भक्त सेवा समिति ने सीओ को सौंपा ज्ञापन, बढ़ती चोरी व लूट की घटनाओं पर जताई चिंता

फतेहपुर (आरएनआई) बिंदकी नगर में श्री राम भक्त सेवा समिति ने पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रगति यादव को ज्ञापन सौंपा। समिति के अध्यक्ष ओमजी हिंदू के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने नगर और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ती चोरी और लूट की घटनाओं पर चिंता जताई। इन घटनाओं से नागरिकों में भय का माहौल बना हुआ है।

समिति ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में चोर और बदमाशों को लेकर अफवाहें फैल रही हैं। जागरूकता की कमी से अप्रिय घटनाएं हो सकती हैं। उन्होंने शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की। पेट्रोलिंग बढ़ाकर लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया। रामभक्त सेवा समिति के अध्यक्ष ओमजी हिंदू ने कहा कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से विवाद और घटनाएं रोकी जा सकती हैं। उन्होंने मांग की कि फेरी वाले, सब्जी विक्रेता और अन्य लोग अपने साथ आधार कार्ड रखें। इससे उनकी पहचान सुनिश्चित होगी और अनहोनी घटनाओं से बचा जा सकेगा। कार्यक्रम में अवधेश मोदी, यश कुमार, दीनू सविता, विष्णु द्विवेदी, प्रशांत शुक्ला, सजल शर्मा, अंकित गुप्ता, पंकज सोनकर और कपिल आर्य सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User