डीएम ने उप कृषि निदेशक कार्यालय का किया निरीक्षण, पीएम किसान के लाभार्थियों की ई-केवाईसी कराने के दिए निर्देश

Sep 16, 2025 - 19:44
Sep 16, 2025 - 19:49
 0  54
डीएम ने उप कृषि निदेशक कार्यालय का किया निरीक्षण, पीएम किसान के लाभार्थियों की ई-केवाईसी कराने के दिए निर्देश

फतेहपुर (आरएनआई) जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने मंगलवार को उप कृषि निदेशक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप कृषि निदेशक कार्यालय के अभिलेखों का रखरखाव के साथ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के हेल्पडेस्क का निरीक्षण करते हुए पीएम किसान के लाभार्थियों की ई-केवाईसी, भू-अंकन एवं एनपीसीआई कराने हेतु उसके समाधान का विवरण को हेल्पडेस्क में चस्पा कराये जाने के निर्देश दिये। ताकि कृषकों को उक्त कार्य कराये जाने में सुविधा हो। इसके साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अर्न्तगत कृषकों के द्वारा की जाने वाली शिकायतों का अंकन शिकायत पंजिका में करने के साथ पत्रावलियों के समुचित रखरखाव के साथ समस्त पत्रावलियों का संचालन ई-ऑफिस के माध्यम से कराये जाने एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की नियम एवं शर्तों का कृषकों के मध्य व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र सिंह, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर रंजीत कुमार चौरसिया एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0