खागा: लकड़ी के पोल और जर्जर तारों पर टिकी बिजली सप्लाई, हादसे का मंडरा रहा खतरा

Tuesday, September 16, 2025 - 19:43
Updated: 1 year ago
0
खागा: लकड़ी के पोल और जर्जर तारों पर टिकी बिजली सप्लाई, हादसे का मंडरा रहा खतरा

खागा, फतेहपुर (आरएनआई) कई क्षेत्रों में आज भी पुराने लकड़ी के पोल व जर्जर तारों पर एलटी लाइन की विद्युत आपूर्ति की जा रही है। कई बार शिकायत के बावजूद कोई निस्तारण न होने से बिजली विभाग की अनदेखी व लापरवाही का ग्रामीणों ने आरोप लगाया।

धाता विकास खंड के कोट गांव का विद्युतीकरण लगभग 40 साल पहले हुआ था। जो कनपुरवा पावर हाउस कोट फीडर से संचालित होता है। वर्तमान में लकड़ी के खंभे व तार पुराने हो चुके हैं। नए उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ जाने से जर्जर तारों पर लोड भी बढ़ गया है। जिस कारण शॉर्ट सर्किट व तार टूटकर गिरने की घटनाएं आम हो गई। जिससे राहगीर ग्रामवासी भय व दहशत में रहने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों सचिन, अरूण, लाल बाबू, बच्चा, बलागत अली, जियाउल ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि समय रहते तार खंभों में सुधार हो जाए तो बड़ी घटना व अनहोनी से बचा जा सकता है। जब विभाग के एसडीओ से इस पर बात हुई तो उन्होंने बताया कि प्लान भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलते ही काम चालू किया जाएगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User