श्री बालाजी नवकला मंडल की रामलीला में शबरी भक्ति उपदेश से लेकर बाली वध तक की लीला का सुंदर मंचन

Thursday, May 29, 2025 - 22:48
Updated: 1 year ago
0
श्री बालाजी नवकला मंडल की रामलीला में शबरी भक्ति उपदेश से लेकर बाली वध तक की लीला का सुंदर मंचन

गुना (आरएनआई) बरखेड़ा गिर्द में चल रही श्री बालाजी नवकला मंडल द्वारा रामलीला में आज कलाकारों द्वारा शबरी को नवधा भक्ति का उपदेश जिसमें प्रभु श्री राम जी ने शबरी को बताया मेरे भक्त मुझे परम प्रिय है भक्ति से बड़ा कुछ नहीं है आगे राम सुग्रीव की मित्रता और बाली वध विभीषण से हनुमान जी का मिलन की लीला दिखाई गई। आगामी दिवस में हनुमान जी ने सीता जी को राम जी द्वारा दी गई मुद्रा का प्रदान की और रावण की सोने की लंका दहन विभीषण सरनागत और सेतुबंध स्थापना और बानर सेना का समुद्र पार करना तक  लीला दिखाई जाएगी।

 रामलीला में अभिनय श्री राम का विनोद सेन, लक्ष्मण राजू धाकड़, हनुमान रूद्र भार्गव, सुग्रीव मोहर सिंह धाकड़, बाली हरवीर सिंह धाकड़, रावण महेश भार्गव, मंदोदरी दिनेश सेन, विभीषण राजकुमार धाकड़,मेघनाथ राजकुमार धाकड़ आदि समस्त कलाकारों ने अभिनय किया।  इसमें समस्त ग्रामवासियों का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User