15 दिन में पैसे डबल करने के नाम पर की लाखों रुपए की धोखाधड़ी, केवट समाज के व्यक्ति ने ही बनाया केवट समाज के लोगों को अपना निशाना

Thursday, May 29, 2025 - 22:47
Updated: 1 year ago
0
15 दिन में पैसे डबल करने के नाम पर की लाखों रुपए की धोखाधड़ी, केवट समाज के व्यक्ति ने ही बनाया केवट समाज के लोगों को अपना निशाना

गुना (आरएनआई) मामला गुना जिले के सय्यद पुरा निवासी बेनी प्रसाद मांझी के साथ हुए डबल पैसे करने की धोखाधड़ी से जुड़ा है!  हम आपको बता दें कि शासन प्रशासन आम लोगों को जागरूक करने के लिए तमाम प्रयास कर रही हैं कि इसे किसी भी ऐप हो या कोई फर्जी व्यक्ति हो जो आपको पैसे डबल करने की कोई स्कीम बताए तो लालच में नहीं आना हैं! ऐसा ही एक मामला गुना सैय्यद पुरा निवासी बेनीप्रसाद मांझी का सामने आया हैं बेनीप्रसाद मांझी ने हल ही में गुना कैंट थाने में शिकायती आवेदन दिया हैं बेनीप्रसाद मांझी का कहना हैं की उसके ही मिलने वाले केवट समाज के ही गुलाब सिंह केवट निवासी कुमराज ने 15 दिन में पैसे डबल करने की बात कहीं तो मांझी ने लालच में आकर गुलाब सिंह केवट के द्वारा बताए गए क्यू आर कोड पर 8063 रुपए डालें जो कि सुनीता देवी अहिरवार के नाम पर आ रहा था उसके बाद 15 दिन तक इतंजार किया मगर गुलाब सिंह का कोई संतुष्ट ज़बाब नहीं आया और फ़िर गुलाब सिंह ने बेनीप्रसाद मांझी को घूमना चालू कर दिया और तीन माह बीत गए उसके बाद जब मांझी को लगा कि अब उसका पैसा वापिस नहीं मिलेगा तो उन्होंने गुना कैंट थाने में शिकायती आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है! वहीं सूत्रों की मानें तो गुलाब सिंह केवट पहले भी इसी कई कंपनियों में काम कर चुका हैं जो कम समय में अधिक इनकम देना का दावा करती थी! सूत्रों का कहना हैं कि गुलाब सिंह केवट अकेला ही इस कंपनी में नहीं हैं उसके साथ गुना जिले के कुछ नामचीन केवट समाज के ठेकेदार भी शामिल हैं!

और यह लोग मिलकर केवट समाज के लोगो को ही टारगेट पर ले रहे हैं अभी लाखों करोड़ों की धोखाधड़ी का अनुमान लगाया जा रहा है ! गुलाब सिंह केवट ने गुना के ही सैकड़ो केवट समाज के लोगों से एक साल में पैसे डबल के नाम एक लाख रुपए तो किसी से उससे अधिक रुपए के रखें हैं!जब इस विषय पर दबंग भोपाल ने आरोपी गुलाब सिंह केवट से बात की तो उन्होंने साफ़ तौर पर इंकार कर दिया कि मैं इस तरह की कोई कंपनी नहीं चला रहा हूं और न ही में किसी इसे व्यक्ति को जनता हूं जिससे मैंने पैसे लिए हो वह कौन हैं मुझे नहीं पता है वह इन्सान जो भी हैं वह मुझ पर ग़लत आरोप लगा रहा हैं ! फिलहाल गुना कैंट पुलिस ने आवेदन पर जांच शुरू कर दी है!


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User