शाहाबाद:विजिलेंस टीम ने पांच लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा, रिपोर्ट दर्ज

Friday, July 10, 2026 - 19:35
Updated: 23 days ago
0
शाहाबाद:विजिलेंस टीम ने पांच लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा, रिपोर्ट दर्ज
चेकिंग करते अवर अभियंता सरफराज अहमद

शाहाबाद हरदोई। शुक्रवार को विजिलेंस टीम ने सुबह तड़के बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाकर पांच लोगों को बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा जिनके खिलाफ विजिलेंस थाने में केस दर्ज कराया गया। विजिलेंस टीम की इस कार्रवाई से बिजली चोरों में दहशत व्याप्त है। विजिलेंस टीम के अवर अभियंता सरफराज अहमद, प्रवर्तन दल के उप निरीक्षक मनोज कुमार, मुख्य आरक्षी शिव शंकर यादव सहित विजिलेंस टीम शुक्रवार को सुबह सबसे पहले मोहल्ला पठकाना पहुंची। यहां पर विजय कुमार पुत्र सूरज प्रसाद, संजीव कुमार पुत्र मुन्नू लाल को बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। अल्लाहपुर तिराहा पर सर्वेश राठौर पुत्र सियाराम, दिलीप कुमार पुत्र मूलचंद तथा गढ़ी में मूईस अहमद खान पुत्र मूवीन अहमद खान को बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। सभी के खिलाफ विजिलेंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बिजली चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे हैं इस अभियान के बाद बिजली चोरों में दहशत व्याप्त हो गई। विजिलेंस टीम के अवर अभियंता सरफराज अहमद ने बताया यह चेकिंग अभियान शासन के निर्देश पर चलाए जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बिजली चोरी रोकना और राजस्व को बढ़ाना है। उन्होंने कहा बिजली की खपत ज्यादा करने वाले उपभोक्ता अपना लोड बढ़वा लें। अगर चेकिंग के दौरान बिजली की खपत ज्यादा पाई गई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा बिजली की चोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User