शहर में निकाली जगन्नाथ रथयात्रा, रथ खींचने उमड़े श्रद्धालु

Sunday, July 14, 2024 - 22:38
Updated: 2 years ago
0
शहर में निकाली जगन्नाथ रथयात्रा, रथ खींचने उमड़े श्रद्धालु

गुना (आरएनआई) अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ इंस्कान द्वारा रविवार को शहर में भव्य जगन्नाथ रथयात्रा निकाली गई। यह रथयात्रा जज्जी बस स्टेंड के सामने स्थित निजी होटल से आरंभ हुई। जो शहर के जगत होटल चौराहा, मानस भवन, शास्त्री पार्क, लक्ष्मीगंज, सदर बाजार, हाट रोड, जगदीश कॉलोनी होते हुए गायत्री मंदिर चौराहे पर पूर्व मंत्री के कार्यालय परिसर पहुंची। जहां यात्रा का समापन हुआ। इसके वाद महा प्रसादी वितरित की गई।

गुना के इतिहास में पहली बार निकली इस रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचने के लिए बड़ी सख्या में श्रद्धालु उमड़े। भगवान जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा माता रथ में विराजमान किए गए। उज्जैन से आए रथ को सुंदर सुगंधित पुष्प द्वारा सजाया गया था। रथ यात्रा में शहरों के अलावा इस्कॉन से जुड़े रसिया सहित अन्य देशों से भी भक्त शामिल हुए।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User