शहर कांग्रेस की 46 सदस्यीय कमेटी का हुआ गठन, पुराने चेहरों के साथ नए को भी मिला मौका
फतेहपुर (आरएनआई) काफी दिनों से लंबित शहर कांग्रेस कमेटी का प्रदेश नेतृत्व के अनुमोदन पर 46 सदस्यों के साथ गठन हो गया जिसमें पुराने चेहरों के साथ पार्टी के प्रति निष्ठावान नए चेहरों को भी मौका दिया गया। संगठन में महिलाओं के साथ सभी समुदायों की भागेदारी सुनिश्चित कर एक मजबूत संगठन बनाने का प्रयास किया गया है।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता देवी प्रकाश दुबे ने बताया कि गठित कमेटी में तेरह उपाध्यक्ष जिनमें बशीर अहमद, होरीलाल तिवारी, अजय कुमार बच्चा, कौशल कुमार शुक्ला, रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव, सलीम खान, इंद्रजीत लोधी, फैसल अब्बास, इमरान अहमद सिद्दीकी, निजामुद्दीन, संघा मित्रा, शकीला बानो, मुशरत जहां के साथ ही चौदह महासचिव जिनमें नजमी कमर, अमित श्रीवास्तव, अजय कुमार त्रिपाठी, विनय कुमार गुप्ता, नरेंदर सिंह बग्गा, अब्दुल रज्जाक, शावेज़ आलम अंसारी, मो. इस्माइल, शोभा दुबे, राम अवतार, सैय्यद आतिफ अली, वकील अहमद खान, मीरा गुप्ता, कीर्ति शुक्ला, बनाए गए। संगठन में दुर्गेश शुक्ला, अमीरूल जमा खान, मुस्ताक, शब्बीर अहमद, शिव करन, मो. असलम, उस्मान खान, धर्मेंद्र सिंह, मनोज कुमार सविता हिमांशु गुप्ता, मो. इसरार खान, शाहरुख, मो. जावेद, मो. आरिफ, शांतला देवी पांडेय, मालती देवी, पूनम मिश्रा, रमजान अहमद को सचिव नियुक्त किया गया। शहर अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा के हवाले से संगठन में पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह हेतु जल्द ही तारीख निश्चित कर उन्हें पद भार दिया जाएगा। कमेटी के गठन में अध्यक्ष आरिफ गुड्डा को जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक अनिल सिंह, डॉ, निर्मल तिवारी, श्रवण कुमार गौड़, औसाफ अहमद, सुधाकर अवस्थी, शिवा कांत तिवारी, उदित अवस्थी आदि ने बधाई दी है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



