पूर्व सीएम के जन्मदिन पर किया पौधरोपण
फतेहपुर (आरएनआई) उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीए नायक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर मजदूर सभा के जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया।
मजदूर सभा के जिला उपाध्यक्ष संजीत सिंह यादव के नेतृत्व में सपाईयों ने अखिलेश यादव के जन्मदिन पर जगह-जगह पौधे रोपित करके संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि यही पौधे आगे चलकर वृक्ष का रूप धारण करके धरा को छाया प्रदान करेंगे। वक्ताओं ने आहवान किया कि ज्यादा से ज्यादा पौध रोपित करके संरक्षण अवश्य करें। इस मौके पर संदीप कुमार, श्रीमाली प्रदीप सिंह, प्रवीण यादव, जीतू पासवान, हरिशंकर, अविनाश कुमार, प्रवीण सिंह यादव भी मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



