जिलाधिकारी से सरकारी बंजर जमीन से कब्जा हटवाने की लगाई गुहार
फतेहपुर (आरएनआई) फतेहपुर के खागा तहसील के सुक्खा का पुरवा मजरे कसेरूवा के रहने वाले हरिश्चंद्र पुत्र बलदेव ने जिलाधिकारी के नाम दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि प्रार्थी के गांव में गाटा संख्या 650 रकबा 0.3160 हेक्टेयर सरकारी बंजर भूमि है। जो राजस्व विभाग के रिकॉर्ड में दर्ज है। उक्त भूमि को गांव के सुनील कुमार पुत्र इंद्रपाल, राम सिंह पुत्र गया प्रसाद, सर्वेश कुमार पुत्र मानसिंह, श्रीपाल पुत्र शिव भजन द्वारा टीन डालकर कब्जा कर लिया गया है। जिसके संबंध में प्रार्थी ने मुख्यमंत्री को एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था। जिस पर जांच कराया गया तो जांच में सरकारी जमीन में कब्जा पाया गया। जिसमें क्षेत्रीय लेखपाल ने अपनी आख्या 6 जून को प्रेषित किया।जिसमें बताया गया कि उक्त जमीन में उपरोक्त लोग जबरदस्ती कब्जा कर लिए यदि एक सप्ताह के अंदर जमीन खाली नहीं की गई तो कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। परंतु प्रार्थी ने बताया कि उपरोक्त दबंग लोग अभी तक जमीन खाली नहीं किए हैं। प्रार्थी ने जिला अधिकारी से गुहार लगाई है कि गाटा संख्या 650 रकबा 0.3160 हेक्टेयर स्थित सरकारी बंजर जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाए।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

