शटर तोड़कर ज्वैलर्स की दुकान से एक करोड़ के आभूषण चोरी, महिला समेत तीन संदिग्ध सीसीटीवी में कैद
लखनऊ (आरएनआई)। राजधानी लखनऊ में शनिवार रात बेखौफ चोरों ने शटर तोड़कर एक ज्वैलर्स की दुकान को निशाना बनाते हुए करीब एक करोड़ रुपये से अधिक के आभूषण चोरी कर लिए। यह वारदात मलिहाबाद थाने से महज 400 मीटर की दूरी पर स्थित मिर्जागंज इलाके में हुई, जिससे पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, मिर्जागंज में स्थित फजल ज्वैलर्स की दुकान में देर रात चोरों ने शटर तोड़ा और अंदर रखे कीमती आभूषण समेटकर फरार हो गए। रविवार सुबह जब दुकान मालिक बबली दुकान पर पहुंचे तो चोरी का पता चला। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद से जांच शुरू की। जांच के दौरान खोजी कुत्ता दुकान से कुछ दूरी पर स्थित एक बाग तक गया, जहां पुलिस ने गहन पड़ताल की। इसके साथ ही दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें महिला समेत तीन संदिग्ध चोर दिखाई दिए हैं।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एडीसीपी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने व्यापारी को जल्द ही चोरी का खुलासा करने और आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान और तलाश में जुटी हुई है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



