वेटेड डिप्स कैटेगरी में मिस्बाह असलम ने बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स 2025 में हुईं पुष्टि, 85 किलो ग्राम का वजन 17 सेकेंड तक उठाकर रचा कीर्तिमान।

Tuesday, July 1, 2025 - 20:26
Updated: 1 year ago
0
वेटेड डिप्स कैटेगरी में मिस्बाह असलम ने बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

फतेहपुर (आरएनआई) जनपद मुख्यालय में जन्में मिस्बाह असलम ने वेटेड डिप्स कैटेगरी में 85 किलो ग्राम का वजन 17 सेकेंड तक उठाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मिस्बाह की इस उपलब्धि को इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स 2025 में शामिल किया गया है, जिसकी पुष्टि पिछले माह 02 जून को समारोह पूर्वक की गई है।

मिस्बाह असलम का जन्म 05 जनवरी 2009 को स्थानीय ज्वालागंज इलाक़े में स्थित पैतृक आवास में हुआ था। महज़ 16 वर्ष 04 माह 28 दिन की उम्र में उसने यह राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर अपने जनपद और परिवार को गौरवान्वित किया है। मिस्बाह के बाबा स्वर्गीय महताब अली ज़िले के जाने माने ट्रांसपोर्टर थे और पिता मो. असलम उर्फ़ शेर ख़ान ज़िले के प्रतिष्ठित सियासी शख्सियत और बीएचएम ग्रुप के चेयरमैन हैं। मिस्बाह असलम ने इस आयु वर्ग में 85 किलो ग्राम का वजन 17 सेकेंड तक उठाकर कीर्तिमान स्थापित कर साबित कर दिया है कि छोटे से जनपद में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं होती और अवसर मिले तो यह प्रतिभाएं और बड़ा कीर्तिमान स्थापित कर सकती हैं। मिस्बाह का बचपन से ही वेटेड डिप्स का शौख/ख्वाब था, जिसे अंत्योगत्वा कीर्तिमान के साथ साकार किया है। मिस्बाह की सोच वेटेड डिप्स कैटेगरी में अभी कई और रिकॉर्ड बनाने की है। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में सम्मिलित किए जाने के बाद पिछले दिनों एक विस्तारित कार्यक्रम में मिस्बाह असलम को इंडिया बुक की तरफ़ से गोल्ड मेडल, प्रशस्ति पत्र और बुक भेंट की गई। इस ख़ास उपलब्धि के जग ज़ाहिर होने के बाद जनपदवासियों के साथ साथ देश प्रदेश से बधाइयों का ताता लगा हुआ है।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User