विद्युत बिल संबंधी शिकायतों के लिए लगेगा मेगा कैंप
फतेहपुर (आरएनआई) जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने अवगत कराया कि सभी उपभोक्ताओं को ससमय विद्युत बिल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पाेरेशन लिमिटेड द्वारा इस संबंध में समय समय पर सही बिल निर्गत किए गए है। नई बिलिंग एजेंसी को भी अबद्ध किया गया है। साथ ही मीटर रेडिंग में ओसीआर एवं डाउनलोड कर सकने योग्य बिलिंग की व्यवस्था की गई है ताकि बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के अधिक से अधिक बिल रीडिंग ऑटोमेटेड हो सके। गलत बिलिंग रीडिंग को कम किया जा सके। इन सभी प्रयासों के उपरांत भी बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन द्वारा समय समय पर गलत बिल उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराने की शिकायत प्राप्त होती रहती है। जिसके क्रम में यह निर्णय लिया गया है पूरे प्रदेश में मेगा कैम्प का आयोजन वितरण खंड के स्तर पर किया जाएगा। मेगा कैम्प का आयोजन प्रातः 10 बजे से सांय 05 बजे तक प्रत्येक वितरण खंड में 17, 18, 19 जुलाई को किया जाएगा। इसके लिए अधीक्षण अभियंता विद्युत नोडल अधिकारी होंगे। मेगा कैम्प में प्रत्येक शिकायत का पंजीकरण 1912 हेल्प डेस्क पर सुनिश्चित किया जाएगा एवं शिकायतकर्ता व आवेदनकर्ता का सही विवरण अंकित हो यह भी सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे कि प्रत्येक उपभोक्ता जो शिकायत लेकर आ रहा है उसका विवरण 1912 हेल्प डेस्क पर सीधे अंकित किया जा सकेगा। मौके पर ही शिकायत की रसीद प्राप्त होगी। किसी भी स्थिति में बिना शिकायत पंजीकृत व रसीद उपलब्ध कराए उपभोक्ता को वापस नहीं भेजा जाएगा। प्राप्त शिकायतों के सापेक्ष बिल रिवीजन हेतु कार्यवाही प्रत्येक अवस्था में एक सप्ताह के अंदर पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाएगा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

