मारपीट जानलेवा हमले के आरोप में सात पर मामला दर्ज

Jul 11, 2025 - 19:52
Jul 11, 2025 - 20:16
 0  189
मारपीट जानलेवा हमले के आरोप में सात पर मामला दर्ज

खागा, फतेहपुर (आरएनआई) किशनपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर बड़वा गांव में बीते दिन गुरुवार पीड़ित किसान ने आरोपित दबंगो पर जानलेवा हमले गाली गलौज मारपीट की तहरीर थाने में सौंपी है। पुलिस ने प्रारंभिक मामले की जांच पड़ताल कर तहरीर आधार पर नामित सात अभियुक्तगणों पर मुकदमा दर्ज किया है। 

थाना क्षेत्र के अकबरपुर बड़वा निवासी बुधराज पुत्र मंगल ने गुरुवार थाना स्थानीय पर तहरीर देकर बताया कि गांव के राम सुमेर पुत्र भोला बुदकाई, रंजीत, वीरेंद्र कुमार, संतराम, हिमांशु, दीपक विशाल, अंकित सात लोग टोली बनाकर छोटे से बाबुल के पेड़ काटने के विवाद के चलते टोली बनाकर घर पर हमला बोल दिया। बहन बेटियों को भद्दी-भद्दी गाली देकर पूछा कि खेत पर काम की जानकारी मिलते ही उक्त लोगों ने खेत पर जाकर मारपीट शुरू कर दी। नजदीकी ट्यूबवेल की कोठरी में दौड़कर घुस गया जिससे मेरी जान बच सकी। आपातकालीन डायल 112 मौके पर आकर दबंग से जान बचाई पीड़ित ने प्रशासन से कानूनी कार्यवाही की मांग की है। थाना प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कराई जा रही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0