सरकारी एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार की मौत
फतेहपुर (आरएनआई) हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सात मील के समीप सब्जी लेकर घर वापस लौट रहे 34 वर्षीय बाइक सवार को सराकरी एम्बुलेंस ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह उसने दम तोड दिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मोहम्मदीपुर गांव निवासी रामाधार का पुत्र महेन्द्र गुरूवार की शाम बाइक से सब्जी लेने गया था। वापस लौटते समय जब सात मील के पास पहुंचा तभी तेज रफ्तार आ रही सरकारी एम्बुलेंस ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे महेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तत्काल सरकारी एम्बुलेंस द्वारा उपचार के लिए जिला चिकित्सायल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज दौरान शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गयी। सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन ग्रह भेज दिया। घटना की जानकारी पोर्टम हाउस में मृतक का भाई सुरेन्द्र कुमार ने दी है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



