लाखों रुपया खर्च के बावजूद अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा चठिया का सामुदायिक भवन
शाहाबाद हरदोई (आरएनआई) ग्रामीण विकास के लिए संचालित योजनाओं में किस कदर लूट मची है।इसका जीता-जागता नमूना टोडरपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत चठिया धनवार में दिखाई दिया। इस ग्राम पंचायत में स्थित सामुदायिक भवन में प्रधान ने लाखों रूपया लगाकर कायाकल्प कराया है लेकिन सामुदायिक भवन अपनी बदहाली पर आंसू बहाता दिखाई दे रहा है। इस भवन को सजाने संवारने में जुटे ग्राम प्रधान व पंचायत सेक्रेटरी ने जमकर खेल खेला है। लाखों रुपया का मटेरियल व वेजेज केवल कागजों में ही निकल गया। लेकिन जमीन पर एक भी पैसा नही लगाया गया है। इस भवन के कायाकल्प के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23मे वर्क आईडी 64888471 से दिनांक 30-8-2022 को वर्क रजिस्टर कराया गया। जिसमे 4 लाख34हजार98 रुपया राज्य वित्त आयोग व 15वां वित्त से खर्च किया गया। राज्य वित्त से वाउचर संख्या 5THSFC /2022-23/P/15 दिनांक 4 सितंबर 2022 से रामविलास को 8946₹, रामकिशोर को 8520₹, विमलेश को 8520₹,मधुरपाल को 8946₹,गयादीन को 8946₹रसोल 8520₹ लेबर भुगतान पर खर्च किया गया है। इसके अलावा 15वां वित्त आयोग से वाउचर संख्या XVFC/2022-23/P/9 दिनांक 4सितम्बर 2022 से मियां चुन्नू ब्रिक फील्ड को मटेरियल के नाम पर 25612₹ अजीत कुमार को 13200₹ संदीप को 13200 भारत पाइप स्टोर को 3545₹ मटेरियल लेबर के नाम पर अनन्या ट्रेडर्स को 1,62,658₹,गीता ट्रेडर्स को 1,32,393₹ व बशीर को 13200 का भुगतान किया गया है। इसके बाद इसी वित्तीय वर्ष में फ्रेश वर्क के रूप में वर्क आईडी 67355908 जनरेट कर दिनांक 20-3-2023 को रजिस्ट्रेशन कराया गया है। इसमें भी राज्य वित्त व 15वां वित्त से सामुदायिक भवन में इलेक्ट्रिक वर्क दिखाया गया है। सबसे मजे की बात तो यह है कि सामुदायिक भवन में बिजली वर्क पर 1,94,697₹ खर्च कर दिया गया लेकिन भवन में खम्भे से केबिल नहीं बांधा जा सका है।जब केबिल ही नहीं लगा है तो कैसा इलेक्ट्रिक वर्क है आप लोग समझ सकते हैं।इस वर्क पर वाउचर संख्या 5THSFC/2022-/P/33दिनाक 22मार्च 2023 में गीता ट्रेडर्स को मटेरियल एण्ड वेजेज के नाम पर 1,11,569₹ के अलावा गयादीन,रामविलास, को क्रमश 3621 ₹ व वाउचर संख्या XVFC/2022-23/P/19 दिनांक 22मार्च 2023 को गीता ट्रेडर्स से मटेरियल 66332₹ का खरीदा गया। लेकिन मटेरियल कहां लगा है शायद ईश्वर ही जाने । प्रधान सेक्रेटरी ने इस भवन में इलेक्ट्रिक वर्क कराया ही नहीं है। इतना ही नहीं इसी वित्तीय वर्ष में सामुदायिक भवन की बाउंड्री वॉल एवं तार फेसिंग के नाम पर पुनः वर्क आईडी 87481040 दिनांक 19-9-2023 में जनरेट की गयी।जिस पर प्रधान सेक्रेटरी ने 264893₹ खर्च किया है। लेकिन धरातलीय स्थिति यह है कि सामुदायिक भवन में न तो गेट लगा है न ही बाउंड्री वॉल बनायी गयी है। बाउंड्री वॉल के नाम पर एक तार की जाली लगायी गयी है। लेकिन प्रधान व सेक्रेटरी ने वाउचर संख्या 5THSFC/2023-24/P/17 दिनांक 29दिसम्वर2023 को पल्लवी इण्टर प्राइसेज से 1,09150₹ का मटेरियल लिया गया है। इसके अलावा 5THSFC/2023-24/P/14 दिनांक 27नबम्बर 2023 को गीता ट्रेडर्स से 41779₹ का मटेरियल व अनन्या ट्रेडर्स से 22896₹व 48627₹ का मटेरियल पर्चेज किया गया है। लेकिन यह मटेरियल कहां लगाया गया इसका पता नहीं चल पा रहा है। फिलहाल ग्रामीण विकास में जुटे चठिया धनवार के प्रधान व सेक्रेटरी ने केवल सामुदायिक भवन के कायाकल्प , इलेक्ट्रिक वर्क व बाउंड्री वॉल पर 8लाख 93हजार6सौ88रूपया खर्च कर डाला।यह अलग बात है कि काम धरातल पर नहीं कराया गया। जिसके कारण सामुदायिक भवन जर्जर अवस्था में खड़ा दिखाई दे रहा है। सत्ता के संरक्षण में प्रधान की कार्यकुशलता सामुदायिक भवन में बैठते जानवर टूटी फर्श दीवारों से झड़ता प्लास्टर, इलेक्ट्रिक वर्क होने के बाद भी अंधेरे में डूबा भवन चीख चीख कर भ्रष्टाचार की गवाही दे रहा है। इतना सब होने के बाद भी सत्ता की दम पर गरजता प्रधान प्रतिनिधि रमेश कुमार का दावा है कि मेरी ग्राम पंचायत में कोई अधिकारी न तो घुस सकता है न ही जांच कर सकता है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

