श्रीपरशुराम शोभायात्रा समिति ने किया डॉ. गोपाल चतुर्वेदी का सम्मान
वृन्दावन (आरएनआई) श्रीपरशुराम शोभायात्रा समिति के द्वारा नगर के प्रख्यात साहित्यकार, अध्यात्मविद्, पत्रकार एवं समाजसेवी डॉ. गोपाल चतुर्वेदी,एडवोकेट का उनके द्वारा की गई अविस्मरणीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।साथ ही उन्हें "विप्र गौरव सम्मान" से अलंकृत किया गया।उन्हें यह सम्मान श्रीपरशुराम शोभायात्रा समिति के मुख्य संयोजक पण्डित आशीष गौतम (चिंटू), एडवोकेट और समिति के अध्यक्ष पण्डित धर्मेंद्र गौतम (लीला) ने संयुक्त रूप से प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र एवं ठाकुरजी का पटुका-प्रसादी-माला आदि भेंट करके प्रदान किया।साथ ही प्रभु से उनके स्वस्थ, उज्ज्वल व सुखद जीवन की मंगल कामना की।
इस अवसर पर अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष इंजीनियर राजकुमार शर्मा, सुभाष गौड़ (लाला पहलवान), पण्डित सत्यभान शर्मा, पण्डित चन्द्रलाल शर्मा (गुरूजी), पार्षद राधाकृष्ण पाठक, संत रामदास महाराज, प्रमुख समाजसेवी विष्णु शर्मा, डॉ. केशवाचार्य महाराज, पण्डित योगेश द्विवेदी, डॉ. राधाकांत शर्मा, आचार्य आनंद बल्लभ गोस्वामी, दिनेश शर्मा फलाहारी, प्रमोद गौतम, ईश्वरचंद्र रावत, महेश भारद्वाज आदि के अलावा विप्र समाज के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



