लाखो की सागौन लकड़ी सहित वाहन को वन विभाग टीम ने बीनागंज क्षेत्र में पकड़ा, एक गिरफ्तार, एक फरार

Thursday, February 9, 2023 - 21:23
Updated: 4 years ago
0

गुना। जिले की बीनागंज रेंज में आज दोपहर एक सूचना के आधार पर रेंजर ओर वन कर्मियों की टीम ने एक वाहन से अवैध सागौन की लकड़ी को वाहन से तस्करी कर राजस्थान के मनोहर थाना ले जाते हुए पकड़ा गया है। इस दौरान वन विभाग की टीम को देखते ही वाहन चालक उतरकर भाग खड़ा हुआ,वही वाहन का क्लीनर मोके पर ही धर दबोचा गया।

बीनागंज वन रेंज के अधिकारी सौरव द्ववेदी ने बताया कि उन्हें अल सुबह ही मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक वाहन में अवैध सागवन की लकड़ी की बल्लियों को तस्करी कर बीनागंज से होते हुए राजस्थान के मनोहर थाना ले जाया जा रहा है, सूचना पर टीम द्वारा नाकाबंदी कि गई और संधिग्ध वाहनों को चेक किया गया, इस दौरान दोपहर ढाई बजे करीब वन विभाग ने जैसे ही एक वाहन को रोका तो वाहन रोकते ही ड्रायवर भाग खड़ा हुआ, वाहन में बैठे अन्य व्यक्ति जो कि क्लीनर था,उसको पकड़कर वाहन की तलाशी ली तो उसमें सागौन की बल्लिया भरी थी, जब क्लीनर से पूछताछ की तो उसने बताया कि यह लकड़ी सीहोर से लाई जा रही है और मनोहर थाना ले जाई जा रही है। इस बीच राजगढ़ की वनविभाग के द्वारा भी इस वाहन के पीछा किए जाने की भी जानकारी मिली है। वन विभाग टीम ने वाहन में भरी लकड़ी ओर वाहन को जप्त कर लिया गया है।

इनका कहना है-
बीनागंज से निकलकर कर एक वाहन में सागवान की लकड़ी तस्करी किए जाने की सूचना पर एक वाहन से करीब 15 लाख की लकडी ओर वाहन चार लाख का जप्त किया गया है। यह लकड़ी सीहोर से लाकर मनोहर थाना जा रही थी, इस वाहन का ड्राइवर भाग खड़ा हुआ है वही क्लीनर पकड़ लिया है।
सौरव द्ववेदी
वन परिक्षेत्र अधिकारी
बीनागंज, गुना

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User