रोडवेज बस स्टाप की समस्याओं के निस्तारण की मांग, उत्तम उद्योग व्यापार मंडल ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को भेजा ज्ञापन

Friday, July 25, 2025 - 20:16
Updated: 1 year ago
0
रोडवेज बस स्टाप की समस्याओं के निस्तारण की मांग, उत्तम उद्योग व्यापार मंडल ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को भेजा ज्ञापन

फतेहपुर (आरएनआई) रोडवेज बस स्टाप में व्याप्त समस्याओं को लेकर उत्तम उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एआरएम के जरिए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राज्य सड़क परिवहन निगम को ज्ञापन भेजा। जिसमे ंसभी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किए जाने की मांग की। 

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को भेजे गए ज्ञापन में बताया गया कि संगठन द्वारा लगभग चार महीने पूर्व ज्वालागंज बस स्टॉप में व्याप्त विभिन्न समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया था जिनका निस्तारण अभी तक नहीं हुआ है। मांग किया कि बस स्टॉप प्रवेश द्वार पर लोगों का खुले पर मूत्र विसर्जन तत्काल रोका जाएं, बस स्टॉप की बसों का संचालन मुख्य मार्ग से करने के कारण यातायात बाधित होता है इस पर रोक लगाई जाएं, कानपुर और प्रयागराज से आने वाली बसे दिन-रात में शहर के अंदर बस स्टॉप से न आकर हाइवे में कहीं भी छोड़ देते है जिससे व्यापारियों और यात्रियों को सुरक्षा एवं यातायात संबंधित समस्या का सामना करना पड़ता है इस पर शीघ्र कार्यवाही की जाएं, वर्तमान में फतेहपुर लखनऊ मार्ग का किराया बढ़ाया गया है जिससे व्यापारियों और यात्रियों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है जिसे तत्काल पूर्ववत किया जाए। इस मौके पर मनोज साहू, कृष्ण कुमार तिवारी, जय किशन, प्रशांत सिंह चौहान, सलामत अली, जितेन्द्र त्रिवेदी, अंकित पुरवार, सौरभ गुप्ता, प्रेमदत्त उमराव, अनिल महाजन, आकाश सिंह भदौरिया, शिवम कुमार दीक्षित, इसराइल उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User