टिकैत गुट छोड़ किसानों ने थामा महात्मा टिकैत का हाथ, नए जिलाध्यक्ष समेत कई पदाधिकारी घोषित
फतेहपुर (आरएनआई) किसानों के हक-हुकूक की लड़ाई लड़ने वाले संगठनों में लगातार चली आ रही खींचतान बंद होने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की मासिक बैठक में भाग लेने आए किसान नेताओं को जब जानकारी मिली कि संगठन की बैठक गुरूवार को हो चुकी है तो उनमें रोष व्याप्त हो गया। लगभग एक सैकड़ा लोगों ने भाकियू टिकैत गुट का दामन छोड़कर भाकियू महात्मा टिकैत गुट का दामन थाम लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान ने सभी पदाधिकारियों को मनोनीत कर दिया।
तत्पश्चात संगठन की पहली मासिक बैठक नहर कालोनी प्रांगण में जिलाध्यक्ष मधुसूदन तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सचिव ज्ञान सिंह व प्रदेश महासचिव रामदत्त मिश्रा ने शिरकत की। बैठक में सर्वप्रथम तहसील अध्यक्ष माधुरी शुक्ला के आकस्मिक निधन पर मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई। बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान ने संगठन की जिम्मेदारी पदाधिकारियों को सौंपी हैं। जिसमें ज्ञान सिंह को राष्ट्रीय सचिव, रामदत्त मिश्रा को प्रदेश महासचिव व मधुसूदन तिवारी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जल्द ही पूरे जिले में संगठन का विस्तार करके पदाधिकारियों का मनोनयन किया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौपी गई है उस पर वह खरा उतरने का काम करेंगे। जिले के किसानों की समस्याओं को लेकर संघर्ष किया जाएगा। प्रदेश महासचिव श्री मिश्रा ने कहा कि भाकियू टिकैत गुट में उहापोह की स्थिति थी। जिसके चलते जिले के लगभग एक सैकड़ा किसानों ने संगठन को बाय-बाय कहते हुए महात्मा टिकैत गुट का दामन थामा है। जल्द ही इस संगठन को मजबूत किया जाएगा। अंत में किसानों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर महात्मा टिकैत गुट को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस मौक पर राम आसरे सिंह यादव, रोहित अवस्थी, पं0 शिव बाबू शर्मा, दीपेन्द्र सिंह चौहान, लाल सिंह, शिव भोला सिंह, पूरन सिंह, मुन्ना सिंह, नागेन्द्र सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह गौर, संजय सिंह, रामबरन, अशोक सिंह, डा0 संतोष कुमार, ठा0 शिव सिंह गहलोत, लाल बहादुर सिंह, इन्द्रजीत यादव, सूरजपाल, पवन कुमार, नफीस भी मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



