भूतपूर्व सैनिक संगठन ने एसपी को सौंपा शिकायती पत्र, पूर्व सैनिक की जमीन पर कब्जे का उठाया मामला

Friday, July 25, 2025 - 20:17
Updated: 1 year ago
0
भूतपूर्व सैनिक संगठन ने एसपी को सौंपा शिकायती पत्र, पूर्व सैनिक की जमीन पर कब्जे का उठाया मामला

फतेहपुर (आरएनआई) पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष विद्या भूषण तिवारी की अगुवई में पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। जहां एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि शासन की मंशा व समय-समय पर शासनादेशों के बावजूद भी पूर्व सैनिक व सेवारत सैनिकों के साथ सरकारी कर्मचारियों द्वारा कार्यालय में विशेष कर पुलिस थानों में न सिर्फ न्याय नहीं दिया जाता बल्कि दुर्व्यवहार किया जाता है। ताजा उदाहरण सेवानिवृत्त हवलदार जगदेव पाल निवासी ग्राम गाजी खेड़ा थाना मलवां की जमीन पर 16 जुलाई को शासन द्वारा लिखित स्थगनादेश के बावजूद 20 जुलाई को अराजक तत्वों द्वारा निर्माण करना प्रारंभ कर दिया। पूर्व सैनिक जगदेव पाल, उसकी पत्नी व बहू को दोपहर में मार-पीट कर घायल कर दिया गया। हवलदार जगदेव पाल ने सेवा के दौरान सन 2013 में अपनी टांग गाव दी थी। 21 जुलाई की शाम को 36 घंटे बाद संगठन के हस्तक्षेप के बाद मुकदमा पंजीकृत किया गया। एसपी से मांग किया कि भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं को लेकर वरीयता दी जाए। इस मौके पर महिला अध्यक्ष जागृति तिवारी समेत तमाम पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User