रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक, विशाल स्वास्थ शिविर में जटिल बीमारियों का होगा इलाज

Tuesday, December 16, 2025 - 19:04
Updated: 9 months ago
0
रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक, विशाल स्वास्थ शिविर में जटिल बीमारियों का होगा इलाज

गुना (आरएनआई) रोटरी अंतराष्ट्रीय के तत्वावधान में रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन का आयोजन 21-28 मार्च तक शिवपुरी में विशाल स्वास्थ शिविर आयोजित किया जा रहा है जिसकी तैयारियों को लेकर संस्था के प्रांतीय एवं स्थानीय सदस्यों ने गुना कलेक्टर सभागार में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की ।

आगामी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन के सचिव डॉ प्रदीप पाराशर ने बताया कि शिविर में सुपर स्पेशलिटी चिकित्सकों द्वारा मरीज़ों का उचित परामर्श एवं आवश्यकतानुसार ऑपरेशन किए जाएँगे । शिविर में हृदय रोग, किडनी रोग लिवर, कैंसर , फेफड़ों की बीमारी यूरोलॉजी ,न्यूरोलॉजी, सांस की बीमारी, नशा मुक्ति व मानसिक रोग के साथ ही कई बीमारियों के परामर्श व ऑपरेशन किए जाएंगे जिनमें मोतियाबिंद गर्भाशय, दंत रोग , नाक कान गला ,अस्थि रोग पेट की बीमारी ,चर्मरोग,कटे होंट,गाल ब्लेडर का ऑपरेशन एंजियोग्राफी एवं बच्चों की बीमारियां प्रमुख है।शिविर में इलाज हेतु गुना, शिवपुरी और अशोकनगर में सभी स्वास्थ केंद्रों पर शिविर लगाए जाएँगे जिससे मरीज़ों की ओपीडी की जाएगी,तत्पश्चात छटनी कर शिवपुरी में उपचार किया जाएगा ।

बैठक में जिला कलेक्टर किशोर कान्याल,रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन के अध्यक्ष पीडीजी भूपेंद्र जैन, सामाजिक संस्थाओं के समन्वयक पवन जैन, रोटरी क्लब गुना रॉयल के अध्यक्ष सौरभ जैन, सचिव जितेंद्र वर्मा, सत्येंद्र सक्सेना, संदीप जैन, राजेश अग्रवाल, सुरेश रघुवंशी, अभिजीत गोयल, अंकुर श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे ।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User