अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 के पदाधिकारियों ने नितिन नवीन को भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर दी बधाई
कांकेर (आरएनआई) अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 के पदाधिकारियों ने नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई दी है। नितिन नवीन वर्तमान में बांकीपुर, बिहार के विधानसभा से विधायक हैं और बिहार सरकार में पथ निर्माण एवं नगर आवास विभाग के मंत्री हैं।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव (बच्चा भैया) और अन्य पदाधिकारियों ने नितिन नवीन को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव ने कहा, "नितिन नवीन जी के भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने पर भाजपा संगठन एक नई ऊंचाई पर पहुंचेगा और राष्ट्रहित एवं जनहित पर मजबूती से कार्य करेगा।"
नितिन नवीन की नियुक्ति को राजनीतिक विशेषज्ञ भाजपा के लिए एक मजबूत कदम मान रहे हैं। उनकी प्रशासनिक और संगठनात्मक दक्षता, और जन सेवा के प्रति समर्पण ने उन्हें इस पद के लिए उपयुक्त बनाया है। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 के पदाधिकारियों ने भाजपा के शीर्ष पदाधिकारियों को भी आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने नितिन नवीन को इस महत्वपूर्ण पद के लिए चुना है।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 के पदाधिकारीयों ने कहा नितिन नवीन के हमें विश्वास है कि नितिन नवीन जी के नियुक्ति से नेतृत्व में भाजपा एक नए युग में प्रवेश करेगी और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान करेगी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



