गुणवत्ता विहीन सड़क का हुआ निर्माण कार्य, कम समय में ही इस सड़क का डामरीकरण उधड़ा, भाजपा नीत नपा में श्रीमती सविता गुप्ता के कार्यकाल में सड़को के ये हाल यह हालत माननीय विधायक पन्नालाल के निज निवास के बहुत करीब है, यही सोचकर गुणवत्ता पर ध्यान दे दिया होता?
गुना (आरएनआई) नेता प्रतिपक्ष शेखर वशिष्ठ ने एक बार फिर नपा के तीन वर्ष के कार्यकाल में सड़को की बदहाली पर फिर प्रश्न चिन्ह लगा कर सवाल किए है, कि जब जब वे जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाते है उसका जवाब न देते हुए हमेशा यह कह दिया जाता है कि उनके सवाल सिरे से नकार दिए गए , खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसे हास्य पूर्ण नपाध्यक्ष की और से उत्तर दिए जाते है।
वहीं नेता प्रतिपक्ष शेखर वशिष्ठ ने कहा कि में अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटूंगा जन हित से जुड़े मुद्दे जिनमें भ्रष्टाचार का बोलबाला है जनता और अधिकारियों के समक्ष उठाते रहेंगे। नेता प्रतिपक्ष ने बेबाकी से सवाल करते हुए कहा कि नपाध्यक्ष जी आपके कार्यकाल की समय सीमा पूर्ण होने से पहले ही सड़के उखड़ने लगी हैं चाहे वह तत्कालीन ग्रामीण पंचायत विकास मंत्री माननीय सिसोदिया जी के निवास के पास वाली सड़क हो या वरिष्ठ विधायक माननीय पन्ना लाल जी के निवास के करीबी मार्ग की सड़क हो, जब ऐसे माननीय जो सत्ता में बैठे है वहीं की सड़कों में तक गुणवत्ता नजर नहीं आ रही ऐसे ही शुरआती दौर के आपके ही कार्यकाल में। भगत सिंह कॉलोनी को जाने वाली सड़क का है वहां भी लंबी दूरी की सड़क बैठ गई जगह जगह खड्डे ही खड्डे आपके विकास की कार्यकाल की गाथा गा रहे है।
नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि यही हाल शहर की सीमेंट कांक्रीट की सड़को का है निर्माण के कुछ माह में ही वह जवाब दे हैं ,,,आखिर क्या कहा जाय इसे क्यों कार्यों में गुणवत्ता नहीं बरती जा रही ,नपा विभाग के डिपार्टमेंट के तकनीकी अधिकारी क्या ध्यान क्या ध्यान दिया ,,,या यूं कहे कि पूरे कुएं में ही भांग घुली हुई थी ,,।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वह केंद्रीय मंत्री व क्षेत्रीय सिंधिया सांसद सिंधिया , शासन के जिला प्रभारी मंत्री गोविंद राजपूत, नवागत प्रभारी ,सीएमओ, मंजूषा खत्री जिला कलेक्टर किशोर कन्याल,एवं नगरीय निकाय आयुक्त मध्य प्रदेश शासन भोपाल तक लिखित शिकायत भेजेंगे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



