राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के जौनपुर दौरे को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, रेलवे स्टेशन से विश्वविद्यालय तक कड़ा पहरा

Friday, July 24, 2026 - 12:38
Updated: 2 days ago
0
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के जौनपुर दौरे को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, रेलवे स्टेशन से विश्वविद्यालय तक कड़ा पहरा

जौनपुर,। यूपी के जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल 27 जुलाई को जौनपुर पहुंचेंगी। इस बार राज्यपाल ट्रेन से जौनपुर आएंगी और रेलवे स्टेशन से सड़क मार्ग द्वारा विश्वविद्यालय पहुंचेंगी। उनके आगमन और प्रस्थान को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

राज्यपाल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह लगातार अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे स्टेशन से लेकर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय तक पूरे मार्ग को सेक्टर और जोनल योजना के तहत विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में राजपत्रित अधिकारियों एवं मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।इस संबंध में गुरुवार को जानकारी लेने पर पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि राज्यपाल के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। जिले की पुलिस फोर्स के साथ-साथ अन्य जनपदों से अतिरिक्त पुलिस बल और राजपत्रित अधिकारियों की भी तैनाती की गई है। विश्वविद्यालय में राज्यपाल के मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुसार सुरक्षा और यातायात संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

0

उन्होंने बताया कि राज्यपाल के संभावित मार्ग का ड्रोन सर्वे तथा पुलिस द्वारा भौतिक निरीक्षण भी पूरा कर लिया गया है। संवेदनशील स्थलों की पहचान कर वहां विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा एजेंसियां लगातार सभी पहलुओं की समीक्षा कर रही हैं।

शहर के मध्य से राज्यपाल का काफिला गुजरने के कारण ट्रैफिक व्यवस्था को भी विशेष रूप से व्यवस्थित किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस द्वारा रूट डायवर्जन की योजना तैयार कर ली गई है। राज्यपाल के आगमन के समय लागू होने वाले डायवर्जन की जानकारी समय रहते आम जनता को उपलब्ध करा दी जाएगी, ताकि लोगों को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े।

प्रशासन का कहना है कि दीक्षांत समारोह को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अंतिम तैयारियों में जुटे हुए हैं।

RNI भारत की एक तेज़ी से बढ़ती हुई न्यूज़ वेबसाइट है, जो समाचार, विचारों और कंटेंट-आधारित लेखों के लिए एक डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है। यह एक ऐसी जगह है जहाँ आप दुनिया भर की ताज़ा ख़बरें जान सकते हैं और स्वतंत्र व निष्पक्ष पत्रकारिता को मज़बूत होते देख सकते है

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
VISHWA PRAKASH SRIVASTAVA

Vishwa prakash srivastava (JAURANLIST) JAUNPUR ADD MOHALLA RUHTTA

Comments (0)

User