राघौगढ़ में गौ सुरक्षा अभियान तेज, हाईवे से हटाए जाएंगे आवारा पशु
गुना (आरएनआई) कलेक्टर के निर्देशन एवं एसडीएम रवि मालवीय के मार्गदर्शन में डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी तहसीलदार अमित कुमार सोनी द्वारा आज नेशनल हाईवे के टोल नाका पगारा, राघौगढ़ के टोल प्रबंधन तंत्र को निर्देशित किया गया कि टोल परिसर के दोनों ओर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवारा गौवंश को तत्काल सडक़ से हटाया जाये तथा इसके लिए एक समर्पित दल गठित कर नियमित मॉनिटरिंग की जाए। विगत दिनों में गौवंश से संबंधित सडक़ दुर्घटनाओं की घटनाओं पर प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए आवश्यक प्रतिबंधात्मक कदम उठाए हैं। इसी क्रम में रात्रिकालीन अवधि में राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रकाश व्यवस्था (लाइटिंग सिस्टम) निरंतर संचालित, आवारा पशुओं को मुख्य मार्ग से दूर रखने हेतु विशेष निगरानी दस्ते तैनात किए जाने के निर्देश दिये। साथ ही तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों/ व्यक्तियों पर कठोर दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

