रक्तदान में आरक्षक ने निभाई अपनी जिम्मेदारी
गुना। रक्तदान महादान में सोशल मीडिया व्हाट्सएप रक्तदान गुना ग्रुप द्वारा अब तक हजारों जिंदगियों को रक्त की पूर्ति कर शहर के युवाओं ने अपनी जिम्मेदारी निभाई है। इसी के चलते सरकारी अस्पताल में भर्ती रघुवीर रघुवंशी जो कि खून की कमी से जूझ रहे थे इनमें मात्र 2 प्रतिशत ही खून बचा था जिसकी सूचना रक्तदान ग्रुप तक पहुंची और इस ग्रुप के संचालक अभिनव रघुवंशी एवं उनके साथियों द्वारा सूचना ग्रुप में भेजी गई जिसकी जानकारी थाना कोतवाली में पदस्थ आरक्षक धीरेंद्र गुर्जर को मिली उन्होंने तत्परता दिखाते हुए अपना ब्लड ग्रुप बी पॉजिटिव बताया एवं तुरंत मरीज को दिया गया जिससे मरीज अब खतरे से बाहर है। इन युवाओं के द्वारा लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद की जाती रही है।
What's Your Reaction?
Like
2
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

